सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी का करें पालन : एसपी

एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि आम जन के सहयोग से ही कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए हम सभी को जरूरी हिदायतों का पालन करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:37 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:37 AM (IST)
सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी का करें पालन : एसपी
सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी का करें पालन : एसपी

जागरण संवाददाता, कैथल : एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि आम जन के सहयोग से ही कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए हम सभी को जरूरी हिदायतों का पालन करना चाहिए। लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तथा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नाइट क‌र्फ्यू लगाया गया है, जिसकी पालना सभी को करनी है। जो व्यक्ति इसकी उल्लंघना करेगा, उसके खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों द्वारा आमजन को विभिन्न माध्यमों के जरिए मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, फिर भी जो व्यक्ति इसकी पालना नहीं कर रहा। नियमानुसार उनके चालान किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का मकसद चालान काटना नहीं है, बल्कि लोगों को हिदायतों की पालना करने के लिए प्रेरित करना है। कार्य स्थल व बाहर जाते समय मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा स्लम बस्ती व बाजार तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आम जनता को निशुल्क फेस मास्क वितरित करके कोरोना से बचाव के लिए निरंतर रूप से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आम जन से अपील की है कि वे निरंतर हिदायतों की पालना करें। इसके साथ-साथ लोग स्वेच्छा से टीकाकरण करवाएं।

लड़कियों को बताए स्वच्छता के फायदे, सेनेटरी नैपकिन दिए

जागरण संवाददाता, कैथल: हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप और इंडियन स्काउट्स एंड गाइड्स फैलोशिप कैथल की ओर से स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए सिरटा रोड सपेरा बस्ती में 20 जरूरतमंद लड़कियों को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने बताया कि यह नैपकिन इन्हें हर तीन माह के अंतराल पर एक साल के लिए दिए जा रहे हैं। अब तक 105 लड़कियों को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन दिए जा चुके हैं। रेंजर लीडर अंजू शर्मा ने लड़कियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरीर की स्वच्छता के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। इस समय की गई अनदेखी बाद में कई भयंकर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए हर तरह सावधानी बरतने की जरूरत है।

जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय टांक ने कहा कि ग्रुप का यह प्रयास सराहनीय है। ग्रुप को इस कार्य के लिए हर तरह का सहयोग किया जाएगा। ममता वधवा ने लड़कियों को कोरोना के बारे में बताया। उससे बचाव के क्या उपाय हैं। इस कार्यक्रम में सुनील, विकास, कामराज, कृष्ण, रेंजर मोक्षिका, अनन्या, पूजा गिरधर, रेनू बाला ने भी योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी