बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना लोगों को गर्मी से मिली राहत

बुधवार को आसमान में पूरा दिन बादल छाए रहे जिस कारण मौसम में ठंडक रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:41 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 09:41 AM (IST)
बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना लोगों को गर्मी से मिली राहत
बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना लोगों को गर्मी से मिली राहत

जागरण संवाददाता, कैथल : बुधवार को आसमान में पूरा दिन बादल छाए रहे, जिस कारण मौसम में ठंडक रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में धूप भी निकली, लेकिन कुछ देर ही रही। आसमान में बादलों व सूर्यदेव की बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। दोपहर बाद बारिश की आशंका रही, लेकिन बारिश नही हुई। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। मौसम सुहावना बना रहा। शाम को घने बादलों के चलते बारिश की आशंका बनी रही, बारिश नही हुई। मौसम विभाग के द्वारा आसमान में बादल छाए रहने व पारा में कमी की आशंका जताई है।

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार इन दिनों 10 डिग्री अधिकतम तापमान हो रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान भी चार से पांच डिग्री तक कम रहता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छह जून को बरसात होने के आसार है। जबकि इससे पहले अन्य दिनों में ऐसे ही मौसम में ठंडक बने रहने की संभावना है। इस मौसम में होने वाली बरसात से खेतों में इस समय कोई नुकसान नहीं है।

बरसात की संभावना :

कृषि वैज्ञानिक रमेश चंद वर्मा ने बताया कि छह जून को बरसात हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान में 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा है। पिछले वर्ष इस समय अधिकतम तापमान में 45 से 46 डिग्री तक तापमान रहता था। लेकिन इस बार करीब 10 डिग्री तक कम है। इस समय बरसात होने से धान की पनीरी और सब्जियों की फसल को काफी फायदा मिलेगा।

chat bot
आपका साथी