नई अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर

नई अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर है। अब नई अनाज मंडी चारों तरफ से धान से अटी हुई है। सभी गेटों के बाहर धान की ढेरियां भारी मात्रा में पहुंच रही है। अब 1509 किस्म का धान खत्म होने को है। वहीं 1121 किस्म के धान के दाम में भी 70 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 09:26 AM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 09:26 AM (IST)
नई अनाज मंडी में धान  की आवक जोरों पर
नई अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर

जागरण संवाददाता, कैथल :

नई अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर है। अब नई अनाज मंडी चारों तरफ से धान से अटी हुई है। सभी गेटों के बाहर धान की ढेरियां भारी मात्रा में पहुंच रही है। अब 1509 किस्म का धान खत्म होने को है। वहीं 1121 किस्म के धान के दाम में भी 70 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आवक की शुरूआत में 1121 किस्म का धान 3100 रुपये बिका था, जो अब 3170 रुपये बिक रहा है। इसके साथ ही अब तक मंडी में दस लाख क्विंटल से अधिक पीआर किस्म के धान की आवक हो चुकी है। सरकारी एजेंसियों की ओर से 15 लाख 50 हजार क्विटल पीआर धान खरीदा गया है। इसी प्रकार से अब तक 1509 किस्म के धान की साढ़े तीन लाख क्विटल की खरीद हो चुकी है। वहीं पिछले एक दिनों में 12 हजार क्विंटल तक 1121 किस्म का धान बिक चुका है। वहीं अब मुच्छल किस्म का धान भी मंडी में पहुंच रहा है। इसका दाम 2700 रुपये प्रति क्विटल निर्धारित किया गया है। किसानों ने कहा कि दो-तीन दिन पहले तो रेट कम थे। 2400 से 2500 रुपये धान बिकी थी, लेकिन अब रेट अच्छे होने से कुछ राहत मिली है।

तेजी से हो रही खरीद :

नई अनाज मंडी में मंडी एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने बताया कि नई अनाज मंडी में तेजी से धान की खरीद हो रही है। केवल वहीं धान नहीं खरीदा जा रहा जिसमें नमी की मात्रा अधिक है। इसलिए किसानों से अपील है कि वे बेचे वाले धान को सुखाकर ही मंडी में लाए।

chat bot
आपका साथी