अनाज मंडी में खरीद ना होने से खफा किसानों ने लगाया जाम

अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद नहीं किए जाने से नाराज किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं और किसानों ने दूसरे दिन भी रोष जताया। करीब तीन घंटे तक गुरु ब्रह्मानंद चौक पर जाम भी लगाया। जाम के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें सुचारु खरीद का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:38 PM (IST)
अनाज मंडी में खरीद ना होने से खफा किसानों ने लगाया जाम
अनाज मंडी में खरीद ना होने से खफा किसानों ने लगाया जाम

संवाद सहयोगी, पूंडरी : अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद नहीं किए जाने से नाराज किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं और किसानों ने दूसरे दिन भी रोष जताया। करीब तीन घंटे तक गुरु ब्रह्मानंद चौक पर जाम भी लगाया। जाम के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें सुचारु खरीद का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

भाकियू के युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना के नेतृत्व में किसान भवन में एकत्रित हुए। किसानों ने बताया कि वे मंडी में पिछले पांच से 10 दिनों से पीआर की ढेरी डाले हुए पड़े हैं, लेकिन खरीद एजेंसी खरीद ही नहीं कर रही। किसानों ने पहले मार्केट कमेटी के गेट के सामने फिर गुरु ब्रह्मानंद चौक पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया। विक्रम कसाना ने कहा कि अधिकारी केवल आश्वासन देने का ही काम कर रहे हैं, लेकिन किसान अपनी धान न बिकने से निराश हो रहा है। जो धान खरीदा जा रहा है, उसे कम दामों में खरीदा जाता है जो कि सरासर अन्याय है। यदि धान की खरीद सुचारू नहीं हुई तो किसानों को बड़ा आंदोलन खड़ा करना पड़ेगा। वहीं किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम ने किसानों से कहा कि उनकी खरीद सुचारु रूप से की जाएगी। इस मौके पर ब्लाक प्रधान रणधीर बरसाना, युवा प्रधान विक्रम दुसैन, ओमप्रकाश बरसाना, भीम खनौदा, हरजिद्र हाबड़ी, रामपाल मूंदड़ी, राजेश मौजूद थे। एसडीएम ने दिया आश्वासन

भाकियू युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने बताया कि एसडीएम संजय कुमार ने उन्हें न आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि कल तक खरीद सुचारू नहीं हुई तो वे भी किसानों के साथ बैठ जाएंगे। किसान चाहें तो उन्हें बंधक भी बना लें। एसडीएम ने संबंधित खरीद अधिकारियों और मिलरों से बात कर अधिक खरीद करने और नए मिलरों की व्यवस्था करवाने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी