धान की सरकारी खरीद ना शुरू होने से नाराज किसानों ने सीवन-पटियाला मुख्य मार्ग पर लगाया जाम

सीवन अनाज मंडी में लगातार दूसरे दिन भी धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर अनाज मंडी के पास जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 08:22 AM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 08:22 AM (IST)
धान की सरकारी खरीद ना शुरू होने से नाराज किसानों ने सीवन-पटियाला मुख्य मार्ग पर लगाया जाम
धान की सरकारी खरीद ना शुरू होने से नाराज किसानों ने सीवन-पटियाला मुख्य मार्ग पर लगाया जाम

संवाद सहयोगी, सीवन : सीवन अनाज मंडी में लगातार दूसरे दिन भी धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर अनाज मंडी के पास जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस प्रशासन जाम की सूचना मिलते ही सीवन थाना प्रबंधक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएसपी गुहला किशोरी लाल मौके पर पहुंचे व किसानों से बात कर उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम के दौरान किसान नेता अमरेंद्र सिंह खारा और अन्य किसानों ने कहा कि पहले तो सरकार ने धान की खरीद एक अक्टूबर के स्थान पर 11 अक्टूबर से करवाने की घोषणा कर दी थी। किसानों के बढ़ते दबाव के कारण धान की खरीद तीन अक्टूबर से शुरू की गई। दूसरा दिन हो गया और खरीद नहीं शुरू हुई है। जाम खुलने के बाद किसानों व अधिकारियों डीएसपी गुहला किशोरी लाल, नायब-तहसीलदार सीवन सुनील कुमार, वेयर हाऊस के अधिकारी व मार्केट कमेटी के सचिव मंजीत की एक संयुक्त बैठक मार्केट कमेटी के कार्यालय में हुई।

अनाज मंडी में दूसरे दिन भी नहीं हुई धान की खरीद, किसानों में रोष

संस, राजौंद : अनाज मंडी में दूसरे दिन भी धान की खरीद नहीं हुई। इससे किसानों में रोष है। किसानों ने कहा कि पहले तो एक अक्टूबर को धान खरीदने की की घोषणा सरकार द्वारा जारी की गई, उसके बाद 11 अक्टूबर और फिर तीन अक्टूबर को खरीद होनी थी, लेकिन दूसरे दिन भी धान की फसल की खरीद नहीं हुई। जबकि 100 के लगभग ढेरिया अनाज मंडी में आ चुकी हैं। मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार धनखड़ ने कहा कि मंडी में 15 गेट पास जारी किए गए हैं और 800 क्विंटल के लगभग मंडी में धान के आ चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी