गलियों से पानी निकासी न होने पर लोगों में रोष

कस्बे में पानी निकासी की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। श्री ग्यारह रुद्री प्राचीन शिव मंदिर और मां बसंती धार्मिक स्थल की मुख्य गली में पानी निकासी ठप है। निकासी व्यवस्था को लेकर प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने निराला विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने गंदे पानी से लबालब गलियों में रोष मार्च निकाला। साथ ही गली में जमा पानी में धान रोपाई कर प्रशासन को हकीकत का आइना दिखाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:28 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:28 AM (IST)
गलियों से पानी निकासी न होने पर लोगों में रोष
गलियों से पानी निकासी न होने पर लोगों में रोष

संवाद सहयोगी, कलायत : कस्बे में पानी निकासी की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। श्री ग्यारह रुद्री प्राचीन शिव मंदिर और मां बसंती धार्मिक स्थल की मुख्य गली में पानी निकासी ठप है। निकासी व्यवस्था को लेकर प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने निराला विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने गंदे पानी से लबालब गलियों में रोष मार्च निकाला। साथ ही गली में जमा पानी में धान रोपाई कर प्रशासन को हकीकत का आइना दिखाया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सांकेतिक रूप से धान रोपाई गली में की गई। इसके बावजूद भी यदि नगरपालिका प्रशासन सफाई और निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं करवाया तो व्यापक स्तर पर गलियों में धान रोपाई का सिलसिला शुरू किया जाएगा। पूर्व पार्षद दशरथ राणा, मोहित सन्नी राणा, शीशपाल राणा, मयंक राणा, प्रदीप राणा, राजेंद्र सिंह ने कहा कि नेशनल हाईवे को संबंधित आवासीय क्षेत्र से जोड़ने वाला फिरनी निर्माण कार्य काफी समय से बंद है। इसके चलते निकासी की व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं हो रही है। निकासी न होने के कारण बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे घरों में कैद होकर रह गए हैं। नपा पूर्व चेयरपर्सन रजनी राणा ने कहा कि ठप्प निकासी को लेकर प्रभावित क्षेत्र का मौका मुआयना किया गया है। इस संदर्भ में कलायत एसडीएम को भी हालातों से रूबरू करवाया गया है।

संपूर्ण नगर की सफाई और निकासी व्यवस्था का मुआयना किया जा रहा है। जिन कारकों के चलते लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है उनका हल किया जाएगा।

शशिबाला कौशिक, नपा चेयरपर्सन।

निकासी व्यवस्था के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। अवरुद्ध नालों की सफाई के लिए कर्मियों को गतिशील किया गया है।

अशोक कुमार, पालिका अभियंता।

chat bot
आपका साथी