मैराथन में अमित ढांडा ने जीता रजत पदक

चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय विश्व विद्यालय खेल दिवस पर करवाई गई मैराथन में गांव सिबल खेड़ी के अमित ढांडा ने रजत पदक जीता। अमित के कोच राममेहर खटकड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता 21 सितंबर को करवाई गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:33 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:33 AM (IST)
मैराथन में अमित ढांडा ने जीता रजत पदक
मैराथन में अमित ढांडा ने जीता रजत पदक

संवाद सहयोगी, राजौंद : चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय विश्व विद्यालय खेल दिवस पर करवाई गई मैराथन में गांव सिबल खेड़ी के अमित ढांडा ने रजत पदक जीता। अमित के कोच राममेहर खटकड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता 21 सितंबर को करवाई गई थी। जिसमें विजेता खिलाडि़यों को विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डा. अरविद सिंह कंग ने सम्मानित किया। कोच राममेहर खटकड़ ने बताया कि खिलाड़ी ने दौड़ में पदक जीत कर गांव ही नही जिले व पूरे प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। इस मौके पर महेश जेटली, हरपाल सिंह कंग, गुरदीप गिल, सोनिया, परविद्र और कोच कर्मबीर, कोच अरविद, अमनप्रीत व जसमेल मौजूद थे।

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

संवाद सहयोगी, राजौंद : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आइटीआइ इंचार्ज भूपेंद्र सिंह विकास गौतम, अशोक राणा ने बच्चों को जानकारी दी। छात्रा अमरजीत कौर ने जलियांवाला बाग को लेकर विस्तार से जानकारी दी। अनिल व रवि ने शहीद भगत सिंह की जीवनी के बारे बताया। सुनील शर्मा ने इंडस्ट्री में हुई बढ़ोतरी के बारे में भाषण दिया। कार्यक्रम अशोक राणा द्वारा आयोजित करवाया गया था। आइटीआइ के इंचार्ज भूपेंद्र सिंह व विकास गौतम ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा की।

वहीं, खंड बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी कार्यालय मे आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ साथ अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता मे भाग लेने वाली सभी महिला प्रतिभागियों को कमलेश गर्ग ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी