शहर की कच्ची गलियों को शीघ्र किया जाएगा पक्का: लीलाराम

विधायक लीला राम ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ पंत नगर अंबाला रोड बाइपास और ढांड रोड पर जाकर के लोगों से मिले। उन्होंने कालोनियों में कच्ची गलियों को पक्का करने के लिए प्लान तैयार किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:35 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:35 AM (IST)
शहर की कच्ची गलियों को शीघ्र किया जाएगा पक्का: लीलाराम
शहर की कच्ची गलियों को शीघ्र किया जाएगा पक्का: लीलाराम

जागरण संवाददाता, कैथल: विधायक लीला राम ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ पंत नगर, अंबाला रोड बाइपास और ढांड रोड पर जाकर के लोगों से मिले। उन्होंने कालोनियों में कच्ची गलियों को पक्का करने के लिए प्लान तैयार किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कहा कि कच्ची गलियों का समय पर एस्टीमेट तैयार किया जाए ताकि पक्की गलियां बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी सामूहिक मांगों को प्राथमिकता से स्वीकृत करते हैं। इन कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहेगी। कच्ची गलियों के जितने भी कार्य करेंगे वे गुणवत्तापूर्वक होंगे।

उन्होंने कहा कि शहर की सभी कच्ची गलियों को शीघ्र पक्का किया जाएगा। हलके की कोई भी गली कच्ची नहीं रहने दी जाएगी और जरूरत के मुताबिक शहर में विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

विधायक लीलाराम द्वारा स्वयं कालोनी में जाकर उनकी समस्याओं को सुनने से कॉलोनी वासियों में खुशी की लहर है। कालोनीवासी बल्ली राम, देव सिंह ,रोशन लाल, सुभाष शर्मा, शुभम शर्मा, नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार व राम सिंह ने बताया कि उन्हें यह देख कर अच्छा लगा कि स्वयं विधायक लीलाराम लोगों के पास जाकर के उनकी समस्याओं को देख रहे हैं। लीलाराम ने कहा कि हलका वासी किसी प्रकार की समस्या को केवल उनके संज्ञान में लाएं, वे खुद उस स्थान पर पहुंचकर समस्या का निराकरण करवाएंगे।

इस मौके पर रामकुमार नैन, नरेश मित्तल, भाग सिंह खनोदा, सुभाष शर्मा, शुभम शर्मा, बल्ली जसवंती, देव सिंह राठी,अमित कुमार, सोहनलाल, शमशेर राठी, ओमपाल क्योड़क मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी