जनता की मांग पर सड़कों के निर्माण कार्य के लिए किए जा रहे पूरे प्रयास : ईश्वर सिंह

विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि वह हलका के विकास कार्यों को लेकर बहुत गंभीर है और हलका से जुड़ी सभी मांगों को समय-समय पर मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री के सामने रखते है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:25 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:25 AM (IST)
जनता की मांग पर सड़कों के निर्माण कार्य  के लिए किए जा रहे पूरे प्रयास : ईश्वर सिंह
जनता की मांग पर सड़कों के निर्माण कार्य के लिए किए जा रहे पूरे प्रयास : ईश्वर सिंह

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि वह हलका के विकास कार्यों को लेकर बहुत गंभीर है और हलका से जुड़ी सभी मांगों को समय-समय पर मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री के सामने रखते है। उन्होंने ने बताया कि गुहला हलका में कई सड़कों की रिपेयर और चौड़ाई का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने सोमवार को अपने निवास पर आमजन की समस्याएं सुनकर निपटारा करवाया। उन्होंने बताया कि भागल चौकी से लेकर कुरुक्षेत्र जिला की सीमा तक सड़क बिल्कुल जीर्ण हो चुकी थी, लेकिन अब इस सड़क पर कार्य जोरों से चल रहा है। इस सड़क को ठीक करने पर एक करोड़ 43 लाख रुपये की राशि खर्च आएगी। लगभग 2.5 किलोमीटर की इस सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आभारी हैं, जिन्होंने स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने हल्के की कई सड़कों को मंजूर करवाया है, जिन पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस मौके पर डीएसपी किशोरी लाल, नायब तहसीलदार विरेंद्र कुमार शर्मा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी मौजूद रहीं।

नगर पालिका सचिव व कनिष्ठ अभियंता ने नवनिर्मित नपा भवन का किया निरीक्षण

संवाद सहयोगी, राजौंद : नगर पालिका सचिव व कनिष्ठ अभियंता ने नवनिर्मित नगर पालिका के भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो कमियां थी उनकी जानकारी हासिल की। इस पर नगरपालिका सचिव रविद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा नगरपालिका के नए भवन का भवन का निरीक्षण किया गया था और निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां मंत्री द्वारा बताई गई थी। जिन्हें दुरुस्त करवाने के लिए ठेकेदार को उसी दिन बोल दिया गया था और अब यह सभी कमियां दुरुस्त करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि अब जल्दी पुराने भवन को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी