ईओ के आश्वासन के बाद सूची से 25 सफाई कर्मचारियों के नाम काटने का आरोप

शहर से डोर टू डोर कचरा उठाने वाले सफाई कर्मचारियों की सूच

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:13 PM (IST)
ईओ के आश्वासन के बाद सूची से 25 सफाई कर्मचारियों के नाम काटने का आरोप
ईओ के आश्वासन के बाद सूची से 25 सफाई कर्मचारियों के नाम काटने का आरोप

जागरण संवाददाता, कैथल : शहर से डोर टू डोर कचरा उठाने वाले सफाई कर्मचारियों की सूची को दो महीने से चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ नाम काटने को लेकर विरोध में उतर आई है। पदाधिकारियों का आरोप है कि सूची से नाम ना काटने को लेकर नप अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, लेकिन आश्वासन के बाद भी नाम काट दिए गए हैं। जिनके नाम कटे हुए हैं, उनकी हाजिरी नहीं लगाई जा रही है। यूनियन के ब्लाक प्रधान अनूप सिंह, उपप्रधान राजेंद्र सिंह, सचिव देसराज, कोषाध्यक्ष सूरज, धर्मेंद्र और पंकज ने बताया कि हटाए गए कर्मचारियों को लेकर नगर परिषद कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी। यूनियन में नगर परिषद के प्रति गहरा रोष है। अगर जल्द ही सभी हटाए गए सफाई कर्मचारियों को वापस नहीं रखा गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि करीब दो महीने पहले नप की तरफ से डोर-टू-डोर कचरा उठान का ठेका रद कर दिया गया था। उसके बाद एजेंसी से काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी। एजेंसी ने 120 सफाई कर्मचारियों की सूची दी थी, लेकिन इस सूची से अब कई कर्मचारी हटा दिए गए हैं और उनकी जगह पर नए जोड़े जा रहे हैं।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रविद्र सिंह ने बताया कि नप की तरफ से न तो किसी कर्मचारी को लगाया गया था और न ही किसी कर्मचारी को हटाया गया है। नगर परिषद ने आउटसोर्सिंग के तहत काम करवाना होता है। ऐसे में कर्मचारियों को भर्ती करने की नप की जिम्मेदारी नहीं है तो हटाने का सवाल ही नहीं उठता।

chat bot
आपका साथी