सार्थक प्रयास के बाद हलका गुहला हुआ डार्क जोन से बाहर: ईश्वर सिंह

सरकार की ओर से हलका गुहला में ब्लाक गुहला और सीवन ब्लाक में धान की फसल न लगाने पर से पाबंदी को वापस ले लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 09:07 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 09:07 AM (IST)
सार्थक प्रयास के बाद हलका गुहला  हुआ डार्क जोन से बाहर: ईश्वर सिंह
सार्थक प्रयास के बाद हलका गुहला हुआ डार्क जोन से बाहर: ईश्वर सिंह

संवाद सहयोगी, सीवन : सरकार की ओर से हलका गुहला में ब्लाक गुहला और सीवन ब्लाक में धान की फसल न लगाने पर से पाबंदी को वापस ले लिया है। किसान अपनी इच्छा अनुसार फसल बुआई कर सकेंगे। ईश्वर सिंह ने कहा कि उनके प्रयासों से हलका गुहला को सरकार ने डार्क जोन से बाहर किया।

उन्होंने बताया की गुहला की भौगोलिक स्थिति कुछ और है। घग्गर नदी व सरस्वती ड्रेन से बाढ़ आना और डाकर व कल्लर किस्म की जमीन होने के कारण यहां केवल धान की फसल लगाकर ही फसल की पैदावार हो सकती है। इसके अलावा कोई दूसरी फसल नहीं हो सकती है। वह स्वयं मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री से कई बार मिले व इस विषय पर लगातार पत्र व्यवहार किया। जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाया, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया और धान पर पाबंदी हटा ली। इस मौके पर जजपा कार्यकत्र्ता मेजर सिंह खरकां, लेंबर सिंह, मक्खन सिंह लखविद्र सिंह, सुधीर मिढ्डा, राजीव शर्मा, मुनीष मेहता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी