चार दिन बाद भी थरेजा को नहीं मिला नप का चार्ज, सभी कार्य अटके

नगर परिषद प्रधान की कुर्सी खाली होने के बाद नप के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ना तो नप कर्मचारियों को वेतन मिल पा रहा है और ना ही ठेकेदारों के चेक पास हो पा रहे हैं। यहां तक कि सफाई कर्मचारियों का वेतन भी जारी नहीं किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:03 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:03 AM (IST)
चार दिन बाद भी थरेजा को नहीं मिला  नप का चार्ज, सभी कार्य अटके
चार दिन बाद भी थरेजा को नहीं मिला नप का चार्ज, सभी कार्य अटके

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद प्रधान की कुर्सी खाली होने के बाद नप के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ना तो नप कर्मचारियों को वेतन मिल पा रहा है और ना ही ठेकेदारों के चेक पास हो पा रहे हैं। यहां तक कि सफाई कर्मचारियों का वेतन भी जारी नहीं किया जा रहा है।

नगर परिषद अधिकारियों की तरफ से चार दिन पहले नप उपप्रधान पवन थरेजा को नप कार्यकारी प्रधान की पावर देने को लेकर निदेशालय को पत्र लिखा था। अभी तक पत्र का कोई जवाब नहीं आया है। पत्र का जवाब आने तक किसी भी कार्य की चेक से संबंधित पेमेंट नहीं हो पाएगी। दस दिनों से नप प्रधान की कुर्सी खाली है। हालांकि नियम के अनुसार प्रधान के हटाए जाने के बाद सभी शक्तियां उपप्रधान के पास आ जाती है। थरेजा ने पहले भी दस महीने कार्यकारी प्रधान के रूप में कार्य किया था। 22 जून को पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। करीब डेढ़ महीने का समय रह गया है।

हालांकि कोरोना के कारण नप के कार्य पहले ही प्रभावित हो रहे हैं। वार्डों में भी विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जो कार्य वार्डों में चल रहे थे वे भी दस दिनों से बंद हो चुके हैं। ऐसे में शहर के पार्षद भी परेशान हो चुके हैं।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पवन थरेजा को कार्यकारी प्रधान की पावर देने को लेकर निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा हुआ है। फिलहाल पत्र का कोई जवाब नहीं आया है। इस बारे में दोबारा से उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।

chat bot
आपका साथी