दिल्ली की घटना के विरोध में वकीलों ने पुलिस के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस की ओर से वकीलों पर गोली चलाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड कर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 09:38 AM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 09:38 AM (IST)
दिल्ली की घटना के विरोध में वकीलों ने  पुलिस के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
दिल्ली की घटना के विरोध में वकीलों ने पुलिस के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कैथल :

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस की ओर से वकीलों पर गोली चलाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान राजेंद्र ढुल ने की। प्रधान ने कहा कि न्याय के मंदिर में न्याय के लिए संघर्ष करने वाले वकील साथियों पर पुलिस के इस कृत्य के प्रति वकीलों में गहरा रोष है।

इस दौरान वकीलों ने हमला करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इसके साथ ही घायल वकीलों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग भी की। इस मौके पर उपाध्यक्ष मुकेश राणा, देवेंद्र शर्मा, राम निवास, सतीश शर्मा, असीम शर्मा, संदीप, कुलदीप, नरेंद्र मूंदड़ी, नीरज सहित अन्य वकील मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी