क्विज प्रतियोगिता में एडोब टीम रही प्रथम

जासं, कैथल : दी माइलस्टोन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनआइआइटी के द्वारा आइटी क्विज प्रतियोगिता

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 01:00 AM (IST)
क्विज प्रतियोगिता में एडोब टीम रही प्रथम
क्विज प्रतियोगिता में एडोब टीम रही प्रथम

जासं, कैथल : दी माइलस्टोन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनआइआइटी के द्वारा आइटी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कंप्यूटर के प्रति रूझान पैदा करना व उनकी प्रतिभा को जांचना था। प्रतियोगिता को संपन्न करवाने के लिए एनआइआइटी के असिस्टेंट मेनेजर अंकुश गुलाटी विद्यालय में पहुंचे। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। गूगल, माइक्रोसाफ्ट, एडोब के नाम से तीन टीमें बनाई गई। निर्णायक मंडल की भूमिका शालू ग्रोवर ने निभाई। एडोब टीम के प्रतिभागी तेजेश्वर, चिराग, ध्रुव ने गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल शर्मा ने अंकुश गुलाटी का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी