एक्टिग में धूम मचा रही कैथल की युक्ति थरेजा

मन में यदि कुछ करने का जज्बा हो तो लक्ष्य हासिल करने में देर नहीं लगती। इसी जज्बे के साथ अशोका गार्डन कॉलोनी निवासी युक्ति थरेजा ने महज 20 वर्ष की ही उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 09:00 AM (IST)
एक्टिग में धूम मचा रही कैथल की युक्ति थरेजा
एक्टिग में धूम मचा रही कैथल की युक्ति थरेजा

कमल बहल, कैथल : मन में यदि कुछ करने का जज्बा हो तो लक्ष्य हासिल करने में देर नहीं लगती। इसी जज्बे के साथ अशोका गार्डन कॉलोनी निवासी युक्ति थरेजा ने महज 20 वर्ष की ही उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई है। वह बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा से धूम मचा रही है। युक्ति ने हाल ही में एमटीवी पर आने वाली टीवी सीरियल सुपरस्टार ऑफ द ईयर में पांचवां स्थान हासिल किया है। यह टीवी सीरियल वर्ष 2019 में टेलीकास्ट होना शुरू हुआ था, जो फरवरी माह में समाप्त हुआ है।

इस सीरियल में मॉडलिग और एक्टिग को लेकर प्रतियोगिता करवाई गई थी। युक्ति के पिता प्रवीन थरेजा कैथल में ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बतौर क्लर्क कार्य कर रहे हैं। युक्ति वर्तमान में कॉलेज के विद्यार्थियों पर बन रही फिल्म डिफाल्टर की शूटिग कर रही है। लॉकडाउन के कारण अप्रैल में इस फिल्म की शूटिग रुक गई थी। जो जल्द ही शुरू होगी। युक्ति कई पंजाबी गानों में भी एक्टिग कर चुकी है।

कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने के बाद मिला प्लेटफार्म :

युक्ति ने बताया कि उसने आठवीं से ही से ही मूवी और एक्टिग का शौक बन गया था। वह उस समय यू-ट्यूब व इंटरनेट के माध्यम से कोरियोग्राफी और एक्टिग को देखती थी। इस दौरान वह घर पर रहकर एक्टिग करने का अभ्यास भी करती रही, लेकिन उस समय छोटे से शहर में रहने के कारण वह इस कार्य को शुरू नहीं कर पाई थी। उसने बताया कि वर्ष 2017 में उसने दिल्ली विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में बीकॉम कक्षा में दाखिला लिया। यहां वह कोरियोग्राफी और एक्टिग की अकादमी मिशो डांस अकादमी से जुड़ी। यहां पर उसने पहली बार एक्टिग और डांस की परफोर्मेंस दी। जिसके बाद कुछ महीने बाद कॉलेज में ही विश्वविद्यालय के जोनल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तो उसने प्रथम स्थान हासिल किया। यहीं से उसे एक्टिग के क्षेत्र में जाने का एक प्लेटफार्म मिला। इसके बाद वह मुंबई में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम रही। युक्ति ने बताया कि इस समय वह मोहाली में रह रही है। यहां वह मॉडलिग और एक्टिग का प्रशिक्षण ले रही है। इसके साथ ही उसकी दिल्ली विश्वविद्यालय के गुरु गोबिद कॉलेज में बीकॉम अंतिम वर्ष की पढ़ाई भी जारी है।

chat bot
आपका साथी