वार्डो में करीब 250 स्ट्रीट लाइटें हुई ठीक, डिवाइडरों पर काम शुरू

नगर परिषद की तरफ से शहर के वार्डो और बाजारों में अभियान चलाकर खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जा रहा है। अब तक करीब 250 लाइटों को ठीक किया जा चुका है। वार्डो की जिन कालोनियों में समस्या ज्यादा है पहले वहां जाकर खराब लाइटों को ठीक किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 04:24 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 04:24 AM (IST)
वार्डो में करीब 250 स्ट्रीट लाइटें हुई ठीक, डिवाइडरों पर काम शुरू
वार्डो में करीब 250 स्ट्रीट लाइटें हुई ठीक, डिवाइडरों पर काम शुरू

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद की तरफ से शहर के वार्डो और बाजारों में अभियान चलाकर खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जा रहा है। अब तक करीब 250 लाइटों को ठीक किया जा चुका है। वार्डो की जिन कालोनियों में समस्या ज्यादा है पहले वहां जाकर खराब लाइटों को ठीक किया जा रहा है। बता दें कि दैनिक जागरण की तरफ से वार्डो और बाजारों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर अभियान शुरू किया गया था। लगातार अभियान चलाकर उन कालोनियों और बाजारों की समस्या प्रकाशित की गई थी, जहां खराब लाइटों की समस्या ज्यादा थी। खबर प्रकाशित होने के बाद नप अधिकारी हरकत में आए और लाइटों की रिपेयर का काम शुरू कर दिया। करीब दस कर्मचारियों की टीम वार्डो और बाजारों में लाइटें ठीक करने के लिए भेजी हुई है। इसके अलावा मेन बाजार में कई महीनों से खराब पड़े हाईमास्ट टावर को भी ठीक किया जाएगा। इसके ठीक होने के बाद बाजार के लोगों को बहुत फायदा होगा। शहर के वार्डो और बाजारों में करीब दस हजार 200 लाइटें हैं, जिनमें से करीब दो हजार लाइटें खराब पड़ी थी। करीब दस साल पहले शहर में नई लाइटें लगी थी, जो अब पुरानी हो चुकी हैं।

डिवाइडरों पर लग रही नई लाइटें

नगर परिषद की तरफ से शहर के डिवाइडरों पर लगी खराब स्ट्रीट लाइटों की रिपेयर का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य पर करीब दस लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। नप की तरफ से खराब लाइटों की रिपेयर के लिए टेंडर लगाया गया था। टेंडर खोलने के बाद वर्क आर्डर जारी नहीं किया जा रहा था। दैनिक जागरण की तरफ से दो बार डिवाइडरों की लाइटों की समस्या प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। उसके बाद नप अधिकारी हरकत में आए और एजेंसी को काम का वर्क आर्डर जारी किया। शहर के डिवाइडरों पर करीब 2300 लाइटें लगी हुई हैं। इनमें से करीब एक हजार लाइटें खराब पड़ी थी। सबसे पहले जिला सचिवालय के पास करनाल रोड से ढांड रोड तक जाने वाली सड़क की सभी लाइटों को ठीक कर दिया गया है। जो लाइट ठीक नहीं हुई उसकी जगह नई लाइट लगा दी गई है। यह रोड की आधी से ज्यादा लाइटें करीब डेढ़ साल से खराब थी।

वार्डो और बाजारों में खराब लाइटों को ठीक किया जा रहा है। करीब 250 लाइटें ठीक की जा चुकी हैं। इसके अलावा शहर के डिवाइडरों पर लगी खराब लाइटों की रिपेयर की जा रही है। जिला सचिवालय के पास करनाल रोड से ढांड रोड जाने वाली सड़क की सभी लाइटें ठीक की जा चुकी हैं।

सोमबीर, लाइट शाखा इंचार्ज जेई, नगर परिषद।

chat bot
आपका साथी