बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने पिहोवा चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्षता पार्टी के संगठन मंत्री सुखवीर सिंह ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:45 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:45 AM (IST)
बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी  पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कैथल: बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने पिहोवा चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्षता पार्टी के संगठन मंत्री सुखवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में रोजाना मंहगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। सभी खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छूने लगे हैं। पेट पालने के लिए आटा, दाल, चीनी, चावल, तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दरों में इतनी वृद्धि हो गई है कि रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। इस मौके पर जोगेंद्र यादव, सुनील सेन, सौरभ सिगल, कुलदीप सिंह, आदित्य पातलान, युद्धवीर वालिया, राम, अरुण जाटव व राकेश गर्ग मौजूद थे।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, सीवन : थाना सीवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गांव जनेदपुर निवासी सतनाम सिंह ने थाना सीवन में दी शिकायत में बताया कि गांव पहाड़पुर व जनेदपुर के गुरुद्वारा साहिब में मुखत्यारा राम वीरवार को सुबह जूतों के साथ दाखिल हुआ और गुरुद्वारा साहिब में रखे पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फाड़ दिए। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

इनसो जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने डीसी प्रदीप दहिया से की शिष्टाचार भेंट

जागरण संवाददाता, कैथल:

जजपा की छात्र इकाई इनसो जिलाध्यक्ष व अखिल भारतीय

अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश सचिव शुभम गुप्ता ने लघु सचिवालय में नवनियुक्त डीसी प्रदीप दहिया से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। अग्रवाल सम्मेलन द्वारा कोरोना संक्रमण दौरान जनहित में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिस पर डीसी ने अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश सचिव शुभम गुप्ता को बधाई देते हुए इसी प्रकार समाजहित के कार्य निस्वार्थ भाव से करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बंसल व प्रांशु गुप्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी