जिले के 17 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को मिले मुखिया, अभी भी 61 स्कूलों में नहीं है प्रिसिपल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को करीब साढ़े चार साल बाद मुखिया मिल गए हैं। अब इन विद्यालयों में शिक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त होगी। विभाग के आदेशों के तहत वरिष्ठता के आधार पर जिले में कुल 17 प्राध्यापकों को प्रिसिपल के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभाग ने इनके लिखित में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 08:29 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:29 AM (IST)
जिले के 17 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को मिले मुखिया, अभी भी 61 स्कूलों में नहीं है प्रिसिपल
जिले के 17 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को मिले मुखिया, अभी भी 61 स्कूलों में नहीं है प्रिसिपल

कमल बहल, कैथल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को करीब साढ़े चार साल बाद मुखिया मिल गए हैं। अब इन विद्यालयों में शिक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त होगी। विभाग के आदेशों के तहत वरिष्ठता के आधार पर जिले में कुल 17 प्राध्यापकों को प्रिसिपल के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभाग ने इनके लिखित में आदेश भी जारी कर दिए हैं। यह सभी प्रिसिपल जिले में ही स्थापित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत होंगे। शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार देर शाम को को प्रिसिपल का प्रमोशन का पत्र जारी किया गया था। जिसके बाद वीरवार को इन सभी 17 प्राध्यापकों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्वाइंनिग कर ली है। इन प्राध्यापकों की प्रिसिपल के पद पर नियुक्ति डीईओ अनिल शर्मा व सुपरीटेंडेट ऋषिपाल शर्मा ने करवाई है।

बता दें कि अभी तक इन नवनियुक्त प्रिसिपलों को स्कूल अलाट नहीं किए गए हैं। जल्द ही इन्हें स्कूल भी अलाट कर दिए जाएंगे। वर्तमान में पूरे जिले में कुल 111 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। जिसमें से महज 35 स्कूलों में ही प्रिसिपल कार्यरत थे। अब 17 नए प्रिसिपल बनने के बाद जिले में कुल 52 स्कूलों में प्रिसिपल के पद भरे गए हैं। इसके अलावा अब जिले में कुल 61 स्कूलों में प्रिसिपल के पद खाली रह गए हैं।

25 वर्षो की नौकरी के बाद यह बने प्रिसिपल

1. रमेश कैंदल, प्राध्यापक, हिदी।

2. धर्मबीर सैनी, कामर्स।

3. सुखपाल, प्राध्यापक, हिदी।

4. रविद्र शर्मा, प्राध्यापक, संस्कृत।

5. रणदीप सिंह, प्राध्यापक, हिदी।

6. संदीप सिंह, प्राध्यापक, फिजिक्स।

7. कश्मीर सिंह, प्राध्यापक, हिदी।

8. सुरेश कुमार, प्राध्यापक, राजनीति शास्त्र।

9. जसमेर सिंह, प्राध्यापक, राजनीति।

10. अनिल गिरधर, प्राध्यापक, बायोलाजी।

11. संजय वत्स, प्राध्यापक, अंग्रेजी।

12. चरणजीत सिंह, प्राध्यापक, कामर्स।

13. सुखविद्र, प्राध्यापक, इतिहास।

14. विद्याधन, प्राध्यापक, कैमिस्ट्री।

15. राजपाल, प्राध्यापक, हिदी।

16. वंदना, प्राध्यापक, राजनीति शास्त्र।

17. नफे सिंह, प्राध्यापक, हिदी।

वर्तमान में इन ब्लाक के स्कूलों में है प्रिसिपल की कमी

बता दें कि वर्तमान समय में जिले के पूंडरी, कलायत और राजौंद ब्लाक में प्रिसिपलों की कमी है। इन ब्लाकों के अधिकतर स्कूलों में प्राध्यापकों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जो प्रिसिपल का कार्य देख रहे हैं। इन प्राध्यापकों के प्रिसिपल बनने के बाद इन स्कूलों में अब नियमित प्रिसिपल की नियुक्त होगी। कलायत में केवल एक नियमित तो पूंडरी ब्लाक में महज तीन नियमित प्रिसिपल कार्यरत हैं।

सरकार के आदेशों के तहत जिले में कुल 17 प्राध्यापकों को पदोन्नत किया गया है। इन सभी प्राध्यापकों की वीरवार को ज्वाइंनिग भी करवा दी गई है। हालांकि इन्हें अभी तक स्कूल अलाट नहीं किए गए हैं। प्राध्यापकों द्वारा आनलाइन माध्यम से स्टेशन के लिए आवेदन करने के बाद जल्द ही स्कूल भी अलाट कर दिए जाएंगे। जिन स्कूलों में प्रिसिपल की कमी है, वहां पर भी कमी दूर करने के लिए आला अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रिसिपल नियुक्त करने की डिमांड की जाएगी।

अनिल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल।

chat bot
आपका साथी