सिचाई विभाग के ब्रांच प्रधान बने युद्धवीर सिंह

नेहरू पार्क में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सिचाई विभाग नरवाना के कर्मचारियों की बैठक जिला प्रधान कृष्ण नैन की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:06 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:06 AM (IST)
सिचाई विभाग के ब्रांच प्रधान बने युद्धवीर सिंह
सिचाई विभाग के ब्रांच प्रधान बने युद्धवीर सिंह

संवाद सूत्र, नरवाना : नेहरू पार्क में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सिचाई विभाग नरवाना के कर्मचारियों की बैठक जिला प्रधान कृष्ण नैन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सिचाई विभाग नरवाना से लगभग 30 कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित यूनियन को छोड़कर हरियाणा कर्मचारी महासंघ में आस्था दिखाते हुए आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की सदस्यता ग्रहण की और ब्रांच नरवाना का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में जिला प्रधान कृष्ण नैन, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य सचिव जयवीर जुलानी ने भाग लिया। सर्वसम्मति से गठित की गई कार्यकारिणी में युद्धवीर सिंह को ब्रांच प्रधान, किताब सिंह वरिष्ठ उपप्रधान, सत नारायण सचिव, विनय पाल कैशियर के साथ रमेश कुमार को चेयरमैन के पद पर चुना गया।

इस मौके पर सुरेंद्र ढुल, प्रदीप वर्मा, जितेंद्र बुरा, सुखविद्र पुनिया, राजबीर ढिल्लों, संजीव भुक्कल, मनोज शर्मा व रमेश कुमार सहित लगभग 50 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जिला प्रधान कृष्ण नैन ने नवनिर्वाचित सिचाई विभाग की ब्रांच को यूनियन की गोपनीयता की शपथ दिलाई।

खापड़ में बच्चे की पिटाई के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आज से धरना

जासं, जींद: गांव खापड़ में बच्चे को पीटने के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग के लिए 18 अक्टूबर से जींद में अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल शुरू किया गया। खापड़ के दिनेश ने कहा कि 27 अगस्त को 11 साल के नाबालिग बच्चे को चोरी के झूठे इल्जाम में पीटा था। उसकी शिकायत एसपी को दी थी, जिस पर 29 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था। तब आरोपितों ने समझौते के लिए दबाव बनाया। समझौता न करने पर उन्हें धमकियां दी गई।

दिनेश ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित बच्चे के परिवार के अलावा दिनेश, अनिल, नरेश और विक्रम सोमवार से लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। यह धरना सभी आरोपितों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी