जींद के गांव धमतान में योग दिवस पर करवाई यौगिक क्रियाएं

सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गांव धमतान साहिब की व्यायामशाला में योग दिवस मनाया गया। इसमें युवाओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:55 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:55 AM (IST)
जींद के गांव धमतान में योग दिवस पर करवाई यौगिक क्रियाएं
जींद के गांव धमतान में योग दिवस पर करवाई यौगिक क्रियाएं

संवाद सूत्र, नरवाना : सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गांव धमतान साहिब की व्यायामशाला में योग दिवस मनाया गया। इसमें युवाओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयुष विभाग की ओर से डा. सुमन ने योग साधकों को यौगिक क्रियाएं कराई। वहीं खंड समन्वयक जयपाल ढोबी ने युवाओं एवं विद्यार्थियों को योगासन करने के फायदे बताए। सभी प्रतिभागियों को पोलिथीन मुक्त अभियान में भागीदारी करने के लिए खंड समन्वयक द्वारा जूट के थैले वितरित किए गए।

डीएवी स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

संवाद सूत्र, नरवाना : डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्राचार्या अंजना शर्मा ने योग करवाने के साथ-साथ योग करने के फायदों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है, जिसके कारण दो वर्षों से भले ही कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ हो, लेकिन योग के प्रति लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। स्कूल के वाइस चेयरमैन सुशील कौशिक व क्षेत्रीय अधिकारी डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने सभी स्टाफ सदस्यों व बच्चों को योग दिवस की बधाई दी।

जयराम अस्पताल में मनाया योग दिवस

संवाद सूत्र, नरवाना : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शहर के जयराम अस्पताल में कार्यक्रम हुआ। इसमें योग शिक्षिका मुस्कान राणा द्वारा लोगों को योग की गतिविधियों के बारे में बताया। अस्पताल परिसर में लोगों को योग भी करवाया गया।

योग दिवस पर छोटे बच्चों ने भी किया योग अभ्यास

संवाद सूत्र, नरवाना : योग दिवस पर धर्म सिंह कालोनी में निश्शुल्क चल रही माता सावित्री बाई पाठशाला के बच्चों ने बुद्ध विहार में जाकर योग दिवस की सबको बधाइयां दी व सभी ने भारत की इस अनूठी अदभुत योग कला को आगे बढ़ाते हुए मिलकर एकता के सूत्र का संदेश देते हुए सांझा योग किया। यह पाठशाला जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए चांदीराम बौद्ध ने शुरू की। इसका संचालन उनके बेटे सचिन व बेटी नेहा कर रहे हैं। बच्चों को हर रोज सुबह शाम होमवर्क के साथ योग एवं साधना की जानकारी दी जाती है।

सोमवार को योगा क्लास में आज ऋषि, राजेश, शीतल, साहिल, सूरज, आरती, खुशी, शालू, साबिर के साथ नेहा भारती भी मौजूद रही।

भाजपा ने मंडल स्तर पर मनाया योग दिवस

संवाद सूत्र, नरवाना : भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर के निर्देशानुसार धमतान मंडल की तरफ से योग दिवस गांव धरौदी में मनाया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया, संयोजक सुरेंद्र प्रजापत, महामंत्री विजेंद्र शर्मा, जयदेव सिंह और पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं और गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। संयोजक सुरेंद्र प्रजापत ने कहा कि भारतीय योगा की पहचान दुनिया भर में फैली हुई है।

chat bot
आपका साथी