शादी समारोह में हर्ष फायरिग में गोली लगने से महिला घायल

जागरण संवाददाता जींद गांव खरकभूरा में घुड़चढ़ी के दौरान की गई हर्ष फायरिग में गोली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:05 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:05 AM (IST)
शादी समारोह में हर्ष फायरिग में गोली लगने से महिला घायल
शादी समारोह में हर्ष फायरिग में गोली लगने से महिला घायल

जागरण संवाददाता, जींद : गांव खरकभूरा में घुड़चढ़ी के दौरान की गई हर्ष फायरिग में गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। महिला को कैथल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उचाना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव खरकभूरा निवासी मूर्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर रात को गांव के ही शमशेर के बेटे की शादी थी। गांव में घुड़चढ़ी की जा रही थी। वह अपने मकान के बाहर खड़ी हुई थी। उसी दौरान किसी ने हवाई फायर कर दिया। गोली उनकी दीवार से टकरा कर उसकी बाजू के पार हो गई। जिसमें वह घायल हो गई। स्वजन उसे उचाना के नागरिक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया लेकिन स्वजन उसे कैथल के निजी अस्पताल ले गए। मूर्ति की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दहशत फैलाने, शस्त्र अधिनियम व नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। उचाना थाना के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिग की गई थी। जिसमें गोली लगने से महिला घायल हो गई। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी