आज से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता जींद रविवार से मौसम में बदलाव होगा जिसके चलते बारिश होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक सप्ताह मौसम में लगातार परिवर्तन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:36 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:15 AM (IST)
आज से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना
आज से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता, जींद : रविवार से मौसम में बदलाव होगा, जिसके चलते बारिश होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक सप्ताह मौसम में लगातार परिवर्तन होगा।

शनिवार को जिले में अधिकतर तापमान 42 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले एक पखवाड़े से गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर रखा है। उमस भरी भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर तक जवाब दे रहे हैं। कूलर और एसी काम नहीं कर रहे हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं, वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडे पेय पदार्थो की डिमांड भी बढ़ी है। किसानों की फसल गर्मी की वजह से सूखने लगी है। कृषि मौसम वैज्ञानिक हिसार के डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि समुंद्र की नमी वाली हवाओं के कारण अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मानसून की हवाओं के सक्रिय होने की संभावना है। इससे जींद और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।

chat bot
आपका साथी