चीनी सामान के बहिष्कार के लिए अभियान चलाएगी विहिप

विश्व हिदू परिषद की बैठक महाराजा अग्रसेन सदाव्रत में हुई। नगर अध्यक्ष अतर सिंह और मंत्री विशाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष महेश मंगला और जिला मंत्री सुखेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 09:10 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 09:10 AM (IST)
चीनी सामान के बहिष्कार के लिए अभियान चलाएगी विहिप
चीनी सामान के बहिष्कार के लिए अभियान चलाएगी विहिप

जागरण संवाददाता, जींद: विश्व हिदू परिषद की बैठक महाराजा अग्रसेन सदाव्रत में हुई। नगर अध्यक्ष अतर सिंह और मंत्री विशाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष महेश मंगला और जिला मंत्री सुखेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने चीनी एप पर प्रतिबंध लगाया है। इस अभियान को बल देने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। जिला मंत्री सुखेंद्र सिंह ने कहा कि चीनी सामान के बहिष्कार का संदेश देते स्टीकर लगाए जाएंगे और समाज को चीनी सामान से देश को हो रहे नुकसान के प्रति जागरूक करेंगे। यह अभियान सोमवार शाम से चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी