पानी निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की नारेबाजी

पानी निकासी की समस्या को लेकर शामलो कलां के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 07:50 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 07:50 AM (IST)
पानी निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की नारेबाजी
पानी निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की नारेबाजी

संवाद सूत्र, जुलाना : पानी निकासी की समस्या को लेकर शामलो कलां के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। धर्मबीर, अमित, विकास सहित ग्रामीणों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने गांव के चारों और फिरनी पर सड़क बना रखी है। लेकिन गांव में एक हिस्सा काफी दिनों से बना नहीं है। इस हिस्से पर गांवों के घरों का गंदा पानी भी जमा हो जाता है और कीचड़ पनप जाता है। बरसात के दिनों में तो यहां पर और भी बुरा हाल हो जाता है। ग्रामीणों को आवागमन यहां से रहता है। लड़कियों का स्कूल भी इसी रास्ते पर पड़ता है। कीचड़ के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने पानी निकासी का प्रबंध कर सड़का को ऊंचा उठाकर नया बनाने की मांग प्रशासन से की है।

chat bot
आपका साथी