72वें वन महोत्सव पर 13 लाख से अधिक पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

पुलिस लाइन में रविवार को 72वें वन महोत्सव पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा व भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:28 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:28 AM (IST)
72वें वन महोत्सव पर 13 लाख से अधिक पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
72वें वन महोत्सव पर 13 लाख से अधिक पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

जागरण संवाददाता, जींद : पुलिस लाइन में रविवार को 72वें वन महोत्सव पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा व भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने लोगों को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को अधिकाधिक पौधे रोपित करने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली गैर सरकारी संस्थाओं व पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित हुई पेंटिग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता मुस्कान, चेतना व श्वेता, पेंटिग प्रतियोगिता की विजेता शीतल, कृतिका तथा रशमी को नकद राशि देकर सम्मानित किया। जनहित पर्यावरण समिति जुलाना के प्रधान गुरुदास सिंह को सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद से सुरेश को पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। सफीदों, उचाना व नरवाना उपमंडलों में एसडीएम के नेतृत्व में वन महोत्सव मनाया गया। नरवाना उपमंडल में दनौदा गांव के विद्यालय, उचाना में करसिधु गांव के विद्यालय में तथा सफीदों उपमंडल में सफीदों के राजकीय महाविद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि अगर जीवन को स्वस्थ तरीके से यापन करना है तो वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना होगा। इसके लिए पौधे रोपित करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिल लगाकर पौधे रोपित करें और जब तक यह पेड़ नहीं बन जाते तब तक इनकी संभाल करें, इसके बाद यह पेड़ पूरे जीवन व्यक्ति को फल, छाया, लकड़ी, आक्सीजन इत्यादि देकर सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जींद जिला में अशोक स्तंभ बनवाने का प्रयास किया जाएगा। एसडीएम दलबीर सिंह ने जीवन में पेड़-पौधों के महत्व पर बोलते हुए कहा कि पेड़-पौधों के बिना संभव नहीं है। सरकार द्वारा अधिकाधिक पौधे रोपित करवाने को लेकर कई योजनाएं लागू की गई है, आमजन इन योजनाओं का लाभ उठाकर धरती को हरा-भरा बनाने का प्रयास करना चाहिए।

जिला वन मंडल अधिकारी रोहताश बिरथल ने कहा कि जिला में लगभग 50 जगह वन महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान पौधारोपण करने के साथ- साथ लोगों को निश्शुल्क पौधे भी वितरित किए गए है। जिला में इस वर्ष 13 लाख से अधिक पौधे रोपित करवाने का लक्ष्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों का पौधा रोपण के प्रति रुझान को देखते हुए लक्ष्य से अधिक पौधे रोपित होंगे। जिला के सभी गांवों में पंचवटी रोपित करवाई जा रही है। उन्होंने पंचवटी रोपित करने का सही तरीका भी लोगों के साथ सांझा किया। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत तीन लाख पौधे रोपित करवाए जा रहे है। इस अवसर डीएसपी पुष्पा खत्री, रेंज फोरेस्ट अधिकारी देवेंद्र लाठर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी