दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां और तेजधार हथियार, 12 घायल

गांव मुआना में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक गर्भवती महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल सफीदों भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 09:55 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 09:55 AM (IST)
दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां और तेजधार हथियार, 12 घायल
दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां और तेजधार हथियार, 12 घायल

संवाद सूत्र, सफीदों : गांव मुआना में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक गर्भवती महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल सफीदों भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला समेत नौ लोगों की हालात गंभीर देख पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। झगड़े के बाद गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस तैनात रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव मुआना निवासी घायल सुनीता और उसके लड़के कमलजीत ने बताया कि गांव के ही दूसरे समुदाय के जसपाल राणा के लड़के दीपक से 25 हजार रुपये उधार लिए हुए थे, जो दे दिया। दीपक का पिता जसपाल राणा शराब के नशे में धुत होकर आया और उनके साथ झगड़ा करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो उसने गली में कपड़े निकालकर नंगा खड़ा हो गया। समझाने पर गाली-गलौच शुरू कर दी। इस दौरान गली के लोगों ने मिलकर जसपाल की धुनाई कर दी। उसके बाद वहां से चला गया। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के लोग फिर आमने सामने हो गए। लाठियों, डंडों, जेली तथा तेजधार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। 25 वर्षीय गर्भवती महिला सोनिया के साथ 50 वर्षीय प्रकाश, 48 वर्षीय सत्यवान, 42 वर्षीय सुभाष, 30 वर्षीय मोहन, 28 वर्षीय सोहन व 27 वर्षीय टिकू के सिर में तेजधार हथियार लगने से काफी गंभीर चोटे आई है। वहीं दूसरे पक्ष के 23 वर्षीय प्रदीप, 21 वर्षीय जितेंद्र, 55 वर्षीय धर्मपाल, 48 वर्षीय ओमप्रकाश व कदम सिंह समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल है। सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से झगड़ रहे लोगों का बीच बचाव किया। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जसपाल पक्ष के सभी पांच लोगों तथा सुभाष पक्ष के बबलू, मोहन, सोहन तथा सोनिया की हालात गंभीर देखते हुए पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। एएसपी अजीत सिंह ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई है। गांव में शांति है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी