देवरड़ में 40 दिन पहले हुई हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

देवरड़ में 40 दिन पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों हिसार जिले के ब्याना खेड़ा निवासी कर्ण सिंह और लाखन माजरा निवासी घनश्याम को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:21 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:21 AM (IST)
देवरड़ में 40 दिन पहले हुई हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
देवरड़ में 40 दिन पहले हुई हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

जुलाना : गांव देवरड़ में 40 दिन पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों हिसार जिले के ब्याना खेड़ा निवासी कर्ण सिंह और लाखन माजरा निवासी घनश्याम को गिरफ्तार किया है। नौ मार्च को आपसी कहासुनी के चलते देवरड़ गांव में 40 वर्षीय विजय पर कुछ लोगों ने डंडों और बिडों से हमला किया था। इस हमले में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। विजय को जुलाना के सामुदायिक स्वास्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे डाक्टरों ने पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआइ में विजय ने दम तोड़ दिया। स्वजनों ने हत्या का आरोप मृतक की पत्नी व उसके सालों पर लगाया था। पुलिस ने मृतक की मां सोना देवी की शिकायत पर पठनी कविता, साला सुरेंद्र, घनश्याम, मोनू व दो अन्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपित कर्ण सिंह और घनश्याम को गिरफ्तार किया है।

मकान से हजारों का सामान चोरी

जींद : विवेकानंद नगर स्थित एक मकान का ताला तोड़कर वहां से हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ली। विवेकानंद नगर निवासी मोतीलाल ने बताया कि वह 10 अप्रैल को बेटे के पास किसी काम से दिल्ली गया था। इस दौरान रात को चोरों ने मकान का ताला तोड़कर वहां से चार हजार रुपये की नकदी, चांदी की एक जोड़ी पॉजेब, चांदी के बर्तन, दो अंगूठी व एक मोबाइल चार्जर चोरी कर ले गए। पुलिस चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस छानबीन में जुटी है।

कंडेला के खेतों से लाहन बरामद

जींद : गांव कंडेला में खेतों में 100 लीटर लाहन बरामद हुआ है। सदर थाना के एसआइ बीरबल ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि कंडेला गांव में रोशन के खेत में अवैध शराब निकालने के लिए लाहन दबाया गया है। सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर छापेमारी की तो वहां पर 100 लीटर लाहन ड्रम में भरा मिला। आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। जांच अधिकारी एएसआइ जगदीप ने बताया कि रोशन के खेत से लाहन बरामद होने पर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी