तिरंगा पौधा साइकिल यात्रा पहुंची सफीदों, जोरदार स्वागत

कैथल से चलकर पुलिसमैन सुनील संधू की तिरंगा पौधा साइकिल यात्रा सफीदों के गौसेवा धाम पहुंची। यात्रा का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:23 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:23 AM (IST)
तिरंगा पौधा साइकिल यात्रा पहुंची सफीदों, जोरदार स्वागत
तिरंगा पौधा साइकिल यात्रा पहुंची सफीदों, जोरदार स्वागत

संवाद सूत्र, सफीदों : कैथल से चलकर पुलिसमैन सुनील संधू की तिरंगा पौधा साइकिल यात्रा सफीदों के गौसेवा धाम पहुंची। गौसेवा धाम में यात्रा का योगी दीपक चौहान व अन्य गौभक्तों ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सुनील संधू ने नगर के मौजिज लोगों की मौजूदगी में एक त्रिवेणी का भी रोपण किया।

सुनील संधू ने कहा कि लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के साथ-साथ उनमें पौधारोपण का भाव पैदा करने की भी जरूरत है। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने तिरंगा पौधा के नाम से यात्रा निकाली है। अभी वह पांच दिन की छुट्टी लेकर कैथल से दिल्ली की तिरंगा साइकिल यात्रा पर निकले है। यात्रा को लोगों का बड़ा समर्थन मिल रहा है। जिस प्रकार से तिरंगा हमारी शान है, उसी प्रकार पौधे हमारा जीवन है।

बताते चलें कि सुनील संधू हरियाणा पुलिस का जवान है जो कैथल की अनाज मंडी स्थित पुलिस चौंकी में तैनात है। सुनील संधू पिछले कई वर्षों से समाजसेवा मे जुटे हुए हैं और लगातार लोगों की सेवा कर रहे है। सुनील संधू ने अपने गांव से तिरंगा यात्रा शुरू की और यात्रा के माध्यम से वह लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर रहे हैं। वह हजारों पौधे लगा चुके हैं।

एसडीएम ने सुपरवाइजर व कर्मियों को दिए फसल बुकिग वेरिफिकेशन संबंधी निर्देश

संसू, नरवाना : एसडीएम डा. सुरेंद्र बैनीवाल के निर्देशानुसार उपमंडल में क्रोप बुकिग वेरिफिकेशन का कार्य आठ अगस्त तक पूरा किया जाएगा। इस सिलसिले में क्रोप बुकिग वेरिफिकेशन कार्य में लगे सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण शिविर केएम कालेज में संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण शिविर तहसीलदार विजय कुमार, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, एसडीओ कृषि विभाग डा. देवेंद्र सिंह की निगरानी हुआ। तहसीलदार विजय कुमार तथा नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि क्रोप बुकिग वेरिफिकेशन का उद्देश्य किसान को सही लाभ पहुंचाना है। इसके तहत संबंधित कर्मचारी हल्का पटवारी के साथ जा कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कृषि से जुड़ी योजनाओं तथा गिरदावरी के अंतर्गत किसान ने जो फसल पोर्टल करवाई है। उन्होंने बताया कि एसडीएम के निर्देशानुसार यह कार्य एक अगस्त से शुरू किया जाएगा और इसकी मुकम्मल रिपोर्ट एक सप्ताह तक देनी होगी।

शिविर में विकास एवं पंचायत विभाग, मार्केट कमेटी, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, राजस्व विभाग सहित प्रक्रिया से जुड़े सभी सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी