छात्राओं को जबरदस्ती लव लेटर देने के तीन आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जींद : जुलाना थाना क्षेत्र के एक स्कूल से लौट रही छात्राओं का रास्ता रोक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 12:58 AM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 12:58 AM (IST)
छात्राओं को जबरदस्ती लव लेटर देने के तीन आरोपित गिरफ्तार
छात्राओं को जबरदस्ती लव लेटर देने के तीन आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जींद : जुलाना थाना क्षेत्र के एक स्कूल से लौट रही छात्राओं का रास्ता रोककर उनको लव लेटर थमाने के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान वार्ड 9 जुलाना निवासी राहुल, कर्ण, अर¨वद के रूप में हुई। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। जुलाना थाने में 12वीं कक्षा की छात्रा ने दी शिकायत में बताया कि आधा दर्जन छात्राएं उस स्कूल में पढ़कर एक साथ ही घर लौट रही थी। जहां पर पांच-छह अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनको जबरदस्ती लव लेटर थमा दिया। इस दौरान आरोपित एक युवक का नाम कर्ण ले रहे थे। पुलिस ने इस मामले में युवक कर्ण को नामजद करके पांच-छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान आरोपितों के नाम सामने और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी