तिरंगे का अपमान करने वाले निकाल रहे तिरंगा यात्रा: शीशपाल

भाजपा के ये लोग मगरमच्छ के आंसू बहाने में माहिर है। यह बात बद्दोवाल टोल पर बोलते हुए शीशपाल गुलाडी ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:45 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:45 AM (IST)
तिरंगे का अपमान करने वाले निकाल रहे तिरंगा यात्रा: शीशपाल
तिरंगे का अपमान करने वाले निकाल रहे तिरंगा यात्रा: शीशपाल

संवाद सूत्र, नरवाना : कितनी अजीब बात है कि तिरंगे का अपमान करने वाले आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा के ये लोग मगरमच्छ के आंसू बहाने में माहिर है। यह बात बद्दोवाल टोल पर बोलते हुए शीशपाल गुलाडी ने कही। दरअसल ये तिरंगा यात्रा के बहाने आंदोलन को भड़काना चाहते हैं, लेकिन इनकी इस चाल को समझते हुए हमें आगे बढ़ना है और समाज के सभी वर्गों को लामबंद करके अपने आंदोलन को गति देनी है।

किसान सभा के राज्य स्तरीय नेता बलबीर सिंह बोले कि भाजपा सरकार कभी किसानों की हितैषी नहीं हो सकती। ये तो वो लोग हैं जिनकी सत्ता के लिए लार टपकती है। कुर्सी के लिए ये लोग अपना दीन-ईमान व जमीर सब कुछ बेचने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। देश को बेचने के लिए तो इन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ रखी है। गायक कलाकार जयपाल दनौदा ने अपनी रागनी से सरकार पर तंज कसते हुए सबको हंसाया कि रांडयां की सरकार है, मोदी इनका सरदार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुड्डी देवी ने की, तो मंच संचालन डिपल ने किया। क्रमिक अनशन पर भरपाई, शांति, बोहती तथा दनौदा से फूली व फूली बैठी। धरने पर एक नजारा भी देखने को मिल रहा कि जहां पुरुष व महिलाएं सरकार को कोसने में लगे रहते हैं, तो उनके साथ आए छोटे-छोटे बच्चे वहां बिछी दरियों पर लोट लगाते रहते हैं।

chat bot
आपका साथी