समझौता लागू नहीं करने तक धरना रहेगा जारी : शर्मा

स्वास्थ्य विभाग में एमजे सोलंकी आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ मंगलवार को भी सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता कर्मवीर संधू ने की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:03 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:03 AM (IST)
समझौता लागू नहीं करने तक धरना रहेगा जारी : शर्मा
समझौता लागू नहीं करने तक धरना रहेगा जारी : शर्मा

जागरण संवाददाता, जींद : स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला कमेटी के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग में एमजे सोलंकी आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ मंगलवार को भी सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कर्मवीर संधू ने की व मंच संचालन आउटसोर्सिंग के जिला प्रभारी सोनू बूरा ने किया।

आउटसोर्सिंग विग के प्रदेश प्रभारी मनीष कुमार, हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि 31 मई को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी व एमजे सोलंकी गुरुग्राम के बीच कर्मचारियों की मांगों को लेकर लिखित समझौता होने के बावजूद कंपनी व अधिकारी मनमानी तरीके से कर्मचारियों को हटाने का काम कर रहे है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण संघ की सफीदों इकाई के अध्यक्ष विकाश कुमार को निराधार शिकायतों के आधार पर हटाना, पुराने कर्मचारियों की लिस्ट जारी न करना। लिखित समझौते को लागू नहीं किया जाता व पुराने कर्मचारियों की लिस्ट एक साथ जारी नहीं सभी तब तक सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

इस अवसर पर शीतल, सोनिया खरकरामजी, संदीप कंडेला, अनिल कालवा, आशीष जुलाना, प्रवीण नरवाना, नसीब उझाना, जितेंद्र सफीदों, संजय मुआना मौजूद रहे।

सुधीर चहल बने चेयरमैन, तेजवीर जैन प्रधान

उचाना : बड़ौदा 22 पंथ जैन स्थानक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सरपंच प्रतिनिधि सुधीर चहल, जितेंद्र चहल, भीरा जैन ने अध्यक्षता की। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुधीर चहल चेयरमैन, उप चेयरमैन जितेंद्र चहल, प्रधान तेजवीर जैन, उप प्रधान रामफल जैन, मंत्री प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष बलराज जैन के अलावा रामकलां, मेहर, अमरजीत, किशन, सुखचंद, दयाकिशन, सुशील, डॉ. राजकुमार, सुभाष को सदस्य मनोनित किया गया।

chat bot
आपका साथी