करियाना स्टोर का शटर उखाड़ हजारों का सामान चोरी

मेन बाजार में चोरों ने एक करियाना स्टोर का शटर उखाड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:05 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:05 AM (IST)
करियाना स्टोर का शटर उखाड़ हजारों का सामान चोरी
करियाना स्टोर का शटर उखाड़ हजारों का सामान चोरी

संवाद सूत्र, सफीदों : मेन बाजार में चोरों ने एक करियाना स्टोर का शटर उखाड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। ऋषि करियाना स्टोर के मालिक अमित कुमार ने कहा कि मंगलवार रात को वह दुकान को ठीक ठाक बंद करके गया। सुबह जब पांच बजे पड़ोसियों ने घर आकर बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौक पर जाकर देखा तो शटर टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर उसकी दुकान के गल्ले से 6000 रुपये के सिक्के, नए नोटों की मालाएं, सिगरेट के डिब्बे व अन्य सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

chat bot
आपका साथी