घर में लगाई आग, हजारों का सामान जला

गांव उझाना में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उझाना निवासी विक्रम घर पर अकेला था। उसकी पत्नी अपने मायके व मां खेतों में गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 09:49 AM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 06:31 AM (IST)
घर में लगाई आग, हजारों का सामान जला
घर में लगाई आग, हजारों का सामान जला

संवाद सूत्र, नरवाना : गांव उझाना में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उझाना निवासी विक्रम घर पर अकेला था। उसकी पत्नी अपने मायके व मां खेतों में गई थी। विक्रम ने नशे में घर में तेल छिड़ककर आग लगा दी। पहले तो ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझा दी, लेकिन बाद में फिर उसने आग लगा दी। घरेलू सामान, बेड और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग भड़ककर पड़ोसी की छत तक जा पहुंची। जिसके बाद पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी