दिल्ली बॉर्डर के धरनों पर बढ़ने लगी है हरियाणा के लोगों की संख्या : कोहाड़

खटकड़ टोल धरने पर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य जगजीत दलेवाल और अभिमन्यु कोहाड़ पहुंचे। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 09:58 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 09:58 AM (IST)
दिल्ली बॉर्डर के धरनों पर बढ़ने लगी है हरियाणा के लोगों की संख्या : कोहाड़
दिल्ली बॉर्डर के धरनों पर बढ़ने लगी है हरियाणा के लोगों की संख्या : कोहाड़

संवाद सूत्र, उचाना : खटकड़ टोल धरने पर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य जगजीत दलेवाल और अभिमन्यु कोहाड़ पहुंचे। अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि किसान निरंतर अपनी मांगों को लेकर धरनों पर संयम, अनुशासन से बैठे हैं। आंदोलन में किसानों के संयम, अनुशासन को तोड़ने की कई बार कोशिश सरकार द्वारा की गई। तीनों कृषि कानूनों के रद होने के बाद ही किसान वापस घर जाएंगे। आज भी दिल्ली बॉर्डर पर किसान अपने परिवारों के साथ धरना दे रहे है। अब गेहूं का सीजन खत्म हो चुका है, तो प्रदेश के किसानों की संख्या भी धरनों पर बढ़ रही है। जगजीत दलेवाल ने कहा कि किसान, मजदूर का यह आंदोलन आज जन आंदोलन बन चुका है।

किसान, मजदूर जब भी आंदोलन करते हैं, तो आंदोलन में जीत के बाद ही वो धरनों से उठते हैं। किसान वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हैं। केंद्र सरकार धरनों पर वैक्सीन केंद्र बनाए, ताकि किसान वैक्सीन लगवा सकें। किसान कोरोना को लेकर टेस्टिग नहीं करवाएंगे। किसान अपने धरनों को सैनिटाइज हर रोज करते हैं। जो नियम हैं, उनका पालन भी करते हैं।

इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष आजाद पालवां, सतबीर पहलवान, उमेद छापड़ा, सुखदेव सिंह, संजय सोनीपत, सिक्किम सफा खेड़ी, अनीता, गीता खटकड़, हरिकेश, कृष्ण, पनमेश्वरी मौजूद रही।

भड़ताना गांव में निकाली हवन यात्रा

जासं, जींद: कोरोना महामारी के खात्मे के लिए गांव भड़ताना में आत्मानंद श्रुतिधाम समाज कल्याण समिति 6 मई से हवन यात्रा निकाल रही है। समिति के संयोजक आचार्य आत्मप्रकाश ने बताया कि रोगाणुनाशक जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन सामग्री का उपयोग करके पूरे भड़ताना गांव में वैदिक मंत्रोचारण के साथ हवन यात्रा निकालनी शुरू की है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से सावधानी बरतने के साथ निराशा के भाव से बचते हुए सकारात्मक रहने की जरूरत है। हवन विषाणुनाशक होता है, जो दूषित हवा को शुद्ध बना देता है। संस्था के सदस्य सुनील आर्य, हरिओम, पवन वेदालंकार आदि युवकों ने टीकाकरण व प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी