जींद की संस्था जेसीआइ के सदस्यों ने रसोई में की सेवा

सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद के प्रधान राष्ट्रीय प्रशिक्षक बालमुकुंद भोला पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मढ़ोत्रा सचिव विरेंद्र सोनी पारस वर्मा ने भारत विकास परिषद वीर शाखा की रसोई में सेवा की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 07:01 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 07:01 AM (IST)
जींद की संस्था जेसीआइ के सदस्यों ने रसोई में की सेवा
जींद की संस्था जेसीआइ के सदस्यों ने रसोई में की सेवा

जागरण संवाददाता, जींद: सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद के प्रधान चित्रेश भोला, राष्ट्रीय प्रशिक्षक बालमुकुंद भोला, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मढ़ोत्रा, सचिव विरेंद्र सोनी, पारस वर्मा ने बुधवार को भारत विकास परिषद वीर शाखा की रसोई में सेवा की। चित्रेश भोला ने कहा कि कोरोना पीड़ितों व तीमारदारों की सेवा में वीर शाखा उस समय से लगी है, जब यह महामारी पीक पर थी। अब तक हजारों की संख्या में लोग इसका फायदा उठा चुके हैं। शहर के लोगों को इस मुहिम में हर तरह से सहयोग करना चाहिए। जेसीआई के सदस्यों ने रसोई में आट्टा, दाल, मसालों का सहयोग किया व भोजन वितरण में भी सहयोग किया।

आयुर्वेद डिस्पेंसरी में दिए फेस मास्क

संवाद सूत्र, उचाना : नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिग में आयुर्वेद डिस्पेंसरी में समाज सेवी रामनिवास खरकभूरा द्वारा डॉ. कृष्ण श्योकंद को एन 95 फेस मास्क दिए। आयुर्वेद डिस्पेंसरी के अन्य कर्मचारियों भी फेस मास्क बांटे।

डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि कर्मचारी फ्रंटलाइन में जान की परवाह न करते हुए अपने कर्तव्य को निभा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौत के मुंह में रहकर जोखिम भरी ड्यूटी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एन-95 मास्क वितरित किए।

दीनबंधु सर छोटू राम ट्रस्ट काकड़ोद से सामाजिक कार्यकर्ता रामफल काकड़ोद इस मौके पर मौजूद रहे।

फोटो : 3

डीपीएस के बच्चों ने फल व सलाद सजाओ प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

जागरण संवाददाता, जींद : डीपीएस स्कूल में बुधवार को साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत कक्षा ब्लूमिग व एक्सीडिग के बच्चों ने फल-सलाद सजाओ गतिविधि में भाग लिया।

अध्यापिका सुमन शर्मा ने बच्चों को मौसमी फल अनार, आम, केला, तरबूज, खरबूजा, पपीता व सलाद खीरा, ककड़ी ,प्याज ,नींबू की पौष्टिकता व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने स्वयं फल व सलाद काटकर प्लेट सजाई और उनकी गुणवत्ता को जाना। अभिभावकों की मदद से फलों और तरह- तरह की सलाद की अनेक जानकारियां प्राप्त की।

मैनेजमेंट सदस्य रजनी गुप्ता ने एक्सीडिग के फल-सलाद सजाओ गतिविधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चे गौरव, योग्या, स्मरित, गुरुसहज, ईशिका, विवान अदम्य कक्षा ब्लूमिग से आरव, भव्य, पार्थ व निरवी को अपने आशीर्वचनों से सम्मानित किया। वाइस चेयरमैन एसपी बंसल ने कहा कि नन्हे-मुन्ने जब किसी गतिविधि में भाग लेते हैं, तो वे उसकी गुणवत्ता से पूर्णतया रूबरू हो जाते हैं।

chat bot
आपका साथी