त्रिदेव के गठन से पार्टी होगी बूथ स्तर पर और भी मजबूत : राजू मोर

जींद में भारतीय जनता पार्टी की जुलाना विधानसभा की त्रिदेव समिति के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कैथल रोड स्थित जिला कार्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:05 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:05 AM (IST)
त्रिदेव के गठन से पार्टी होगी बूथ स्तर पर और भी मजबूत : राजू मोर
त्रिदेव के गठन से पार्टी होगी बूथ स्तर पर और भी मजबूत : राजू मोर

जागरण संवाददाता, जींद : भारतीय जनता पार्टी की जुलाना विधानसभा की त्रिदेव समिति के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कैथल रोड स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजू मोर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को त्रिदेव की नियुक्ति के बारे में बताया गया।

जिला अध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि भाजपा में अध्यक्षीय प्रणाली का बहुत महत्व है। संगठन में पांच अध्यक्ष होते हैं, पहला बूथ अध्यक्ष, दूसरा मंडल अध्यक्ष, तीसरा जिलाध्यक्ष, फिर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष। पार्टी में बूथ अध्यक्ष का अपना महत्व है। बूथों को ओर भी मजबूत करने के लिए पार्टी संगठन ने प्रत्येक बूथ पर त्रिदेव की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब प्रत्येक बूथ पर एक बूथ प्रमुख, एक बूथ पालक और एक बीएलए दो होगा। इन तीनों की जोड़ी को त्रिदेव का नाम दिया गया है। जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों व नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी जींद जिले के सभी 1018 बूथों के कार्यकर्ता 27 अक्टूबर को डा. मंगल सेन की जयंती पर महासंपर्क अभियान चलाएंगे, जिसके तहत प्रत्येक बूथ पर वहां के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता कम से कम 35 परिवारों को जाकर राम-राम करके, थैले बांटेंगे और सरकार की योजनाओं का प्रपत्र बाटेंगे ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का पता चल सके।

इस अवसर पर जिला महामंत्री डा. राज सैनी, संदीप लोहान, मुकेश सैनी, महाबीर पाथरी, सज्जन गर्ग, धर्मेंद्र शर्मा, पुष्पा तायल, वीरेंद्र खोखरी, नरेंद्र शर्मा, दलशेर लोहान, कविता शर्मा, सुखदीप बुवाना, सुशील बाल्याण, विष्णु शर्मा, धर्मबीर भनवाला, हरकेश शर्मा, रामध्यान गोस्वामी, अनिल सैनी किनाना, दिनेश यादव, यशवंत शर्मा, नरेश शर्मा, मंजू गौतम, योगिता भारद्वाज, सुदेश यादव, दलबीर पडाना मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी