भाजपा अफवाहें फैलाकर हमारा वोट हथियाने की फिराक में: सांसद सैनी

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नेता सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा मेरे व मेरी पार्टी के बारे में विभिन्न अफवाह फैलाकर हमारी पार्टी के वोट बैंक को हथियाना चाहती है, लेकिन किसी भी पार्टी की कोई साजिश कामयाब नहीं होगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 02:13 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 02:13 AM (IST)
भाजपा अफवाहें फैलाकर हमारा वोट हथियाने की फिराक में: सांसद सैनी
भाजपा अफवाहें फैलाकर हमारा वोट हथियाने की फिराक में: सांसद सैनी

जागरण संवाददाता, जींद : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नेता सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा मेरे व मेरी पार्टी के बारे में विभिन्न अफवाह फैलाकर हमारी पार्टी के वोट बैंक को हथियाना चाहती है, लेकिन किसी भी पार्टी की कोई साजिश कामयाब नहीं होगी।

सांसद सैनी ने कहा जिस भाजपा को 2014 में मोदी को पिछड़ा वर्ग का चेहरा बता कर वोट हासिल किया, उस भाजपा ने पिछड़े वर्ग की भलाई के लिए पिछले 4 साल में कुछ नहीं किया। उनकी पार्टी के सच्चे सिपाही हमेशा चट्टान की तरह खड़े हैं। जींद उपचुनाव जीतने के छह महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी 70 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

उनके साथ पार्टी प्रत्याशी पंडित विनोद आशरी, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल सैनी, प्रदेश अध्यक्ष रमेश राव पायलट, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष गीतांजलि शर्मा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष शकुंतला प्रजापति, युवा अध्यक्ष प्रीतम ,पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक दीक्षित, राजनीतिक सलाहकार हरि शमशेर कोशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रितपाल ¨जदल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनजीत पांचाल, युवा अध्यक्ष विरेंद्र स्वामी, प्रदेश सचिव वीरेंदर शर्मा, प्रदेश महासचिव प्रदीप जांगड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष डीएसपी करता राम कश्यप, उपाध्यक्ष धर्मवीर धानक, विनोद चंदेल वाल्मीकि और प्यारे लाल कटारिया आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी