सीएमओ कार्यालय के सुपरिटेंडेंट महेंद्र सिंह हुए सेवानिवृत्त

नागरिक अस्पताल के सीएमओ कार्यालय के सुपरिटेंडेंट महिद्र सेवानिवृत्त हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:40 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:40 AM (IST)
सीएमओ कार्यालय के सुपरिटेंडेंट महेंद्र सिंह हुए सेवानिवृत्त
सीएमओ कार्यालय के सुपरिटेंडेंट महेंद्र सिंह हुए सेवानिवृत्त

फोटो-

8

जागरण संवाददाता, जींद : नागरिक अस्पताल के सीएमओ कार्यालय के सुपरिटेंडेंट महिद्र सिंह छिछोलिया शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग में अपनी 38 वर्ष की सेवाएं पूरी कर सेवानिवृत हुए। उनकी सेवानिवृति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह, डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने शिरकत की और उन्हें पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। सिविल सर्जन ने बताया कि महेंद्र सिंह ने साल 1983 में स्वास्थ्य विभाग में ज्वाइन किया था। हिसार से प्रमोशन के बाद जींद में कार्यभार संभाला। उन्होंने अपने कार्य को पूरी ईमानदारी व तन्यमता से किया तथा अधिकारियों के हर आदेश की पालना की। उनकी इसी मेहनत के लिए 26 जनवरी व 15 अगस्त को सम्मानित भी किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी सीता, बेटा अनिश, पुत्रवधू कुसुम, भाई पुष्कर दत्त, हरिकिशन वर्मा, पवन कुमार, सुमित्रा मयंक, पीएमओ डा. बिमला राठी, डा. जेके मान, डा. गोपाल गोयल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी