आरपीएस स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता

हांसी मार्ग पर स्थित आरपीएस स्कूल में खो-खो इंग्लिश ग्रामर और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके लिए चार सदन बनाए गए थे। जिसमें मारुति सदन के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 07:41 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 07:41 AM (IST)
आरपीएस स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
आरपीएस स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता

संवाद सूत्र, जुलाना : हांसी मार्ग पर स्थित आरपीएस स्कूल में खो-खो, इंग्लिश ग्रामर और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके लिए चार सदन बनाए गए थे। जिसमें मारुति सदन के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य सलील मेहता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ साथ खेलों का भी जीवन में विशेष महत्व है। खेलों से जीवन संवारने का मौका मिलता है। इससे बच्चों का सर्वागिण विकास होता है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता बच्चों को स्कूल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सपना, सुलेखा, सरोज, सुमनबाला, नीलम, सुनीता, प्रमीला, पंकज सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी