जैन धर्मार्थ अस्पताल में लगा स्पाइन, न्यूरो जांच कैंप

सामाजिक संस्था रोटरी जींद मिडटाउन ने शुक्रवार को बस अड्डे के सामने जैन धर्मार्थ अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:45 AM (IST)
जैन धर्मार्थ अस्पताल में लगा स्पाइन, न्यूरो जांच कैंप
जैन धर्मार्थ अस्पताल में लगा स्पाइन, न्यूरो जांच कैंप

जींद: सामाजिक संस्था रोटरी जींद मिडटाउन ने शुक्रवार को बस अड्डे के सामने जैन धर्मार्थ अस्पताल में न्यूरो व स्पाइन का फ्री चेकअप कैंप लगाया। कैंप में पानीपत के एएनटीसी अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डा. अनिल आर्य ने लगभग 40 मरीजों की जांच की। न्यूरो एंड स्पाइन और साइटिका संबंधित बीमारियों के मरीज जांच कराने पहुंचे। इस मौके पर संस्था के प्रधान रोटेरियन सुरेश गर्ग, डा. बनिश गर्ग, डा. सुरेंद्र चौधरी, सुभाष चंद्र गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, सरोज गर्ग, कुलदीप मित्तल आदि मौजूद थे।

मुंशी प्रेमचंद के जन्मदिवस पर हुई संगोष्ठी

नरवाना : केएम राजकीय कालेज में मुंशी प्रेमचंद के जन्मदिवस की पूर्व संध्या भारतेंदु साहित्य परिषद एवं हिदी विभाग द्वारा मुंशी प्रेमचंद के साहित्य में आदर्शोन्मुख यथार्थवाद विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुंशी प्रेमचंद कालजयी रचनाकार हैं। उनके साहित्य को पढ़कर मानवीय मूल्यों को ग्रहण किया जा सकता है। मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व एसोसिएट प्रो. डा. संतरो लांबा ने कहा कि कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद ने 13 साल की उम्र में ही लिखना शुरू कर दिया था। हिदी विभागाध्यक्ष प्रो. जगबीर दूहन ने कहा कि प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं में अभिजात, उच्च, मध्यम व अनुसूचित जाति समेत सभी वर्गो का चित्रण किया। रितिका, सुशीला, रितिका, काजल, सागर, हरदीप ने भी प्रेमचंद के साहित्य पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में मुंशी प्रेमचंद का साहित्य व नकद पुरस्कार देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिदी प्राध्यापक सुल्तान सिंह व कविता देवी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी