बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा

संवाद सूत्र, उचाना : श्री श्याम जन्म महोत्सव पर शहर में श्रद्धालुओं द्वारा बाबा खाटू श्याम की शोभा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 01:42 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 01:42 AM (IST)
बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा
बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा

संवाद सूत्र, उचाना : श्री श्याम जन्म महोत्सव पर शहर में श्रद्धालुओं द्वारा बाबा खाटू श्याम की शोभा यात्रा झांकी निकाली। रेलवे लाइन के पास बाला जी मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा लितानी, रेलवे रोड के साथ विभिन्न बाजारों से होते हुए पुरानी मंडी में महाराजा अग्रसेन मंदिर में संपन्न हुई। बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा के साथ-साथ विभिन्न झांकी शोभा यात्रा में शामिल थी। खाटू श्याम के गीतों पर श्रद्धालु यात्रा में झूमे। सोनू, राजेंद्र, मनोज ने कहा कि बाबा खाटू श्याम हारे का सहारा है। सच्चे मन से उनकी पूजा-अर्चना करें तो सारे संकट दूर कर देता है। भगवान खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर शहर भी शोभा यात्रा निकाली गई।

chat bot
आपका साथी