सेवा भारती नगर इकाई ने आयुर्वेदिक पेय पदार्थ का किया वितरण

सेवा भारती ने कोरोना को देखते हुए शहर थानेके पास आयुष विभाग द्वारा अनुमोदित काढ़ा वितरण किया गया। यह काढ़ा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:48 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:48 AM (IST)
सेवा भारती नगर इकाई ने आयुर्वेदिक पेय पदार्थ का किया वितरण
सेवा भारती नगर इकाई ने आयुर्वेदिक पेय पदार्थ का किया वितरण

जागरण संवाददाता, जींद : सेवा भारती ने कोरोना को देखते हुए शहर थानेके पास आयुष विभाग द्वारा अनुमोदित काढ़ा वितरण किया गया। यह काढ़ा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। सेवा भारती के सचिव दीपक कौशिक ने बताया कि सेवा भारती के अनेक कार्यकर्ता इसी उद्देश्य को लेकर समाज की सेवाभाव करने में लगे हैं। हमारा शरीर अगर रोगों से लड़ने में सक्षम होगा तो कोविड-19 जैसी बीमारी से भी हम लड़ाई जीत सकते हैं। इसी के साथ-साथ थाना प्रभारी रोहताश के माध्यम से डीआईजी अश्वनी शैणवी को 1000 मास्क पुलिस प्रशासन के लिए दिए। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि यह काढ़ा व मास्क का वितरण नि:शुल्क किया जा रहा है। काढ़ा वितरण अभियान सप्ताह भर चलेगा। शहर के मुख्य चौराहों, लघु सचिवालय, सेवा बस्तियों में वितरित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। इस मौके पर शिवकुमार तायल, सुभाष सिंह, जयपाल, दीपक कौशिक, रविद्र सिंह, सन्दीप गर्ग, शंकर लाल, गुलशन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी