जींद में पौधारोपण अभियान चलाएगी वरिष्ठ नागरिक कल्याण सभा

वरिष्ठ नागरिक कल्याण सभा की वार्षिक बैठक प्रधान रामफल खर्ब की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:44 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:44 AM (IST)
जींद में पौधारोपण अभियान चलाएगी वरिष्ठ नागरिक कल्याण सभा
जींद में पौधारोपण अभियान चलाएगी वरिष्ठ नागरिक कल्याण सभा

जींद : वरिष्ठ नागरिक कल्याण सभा की वार्षिक बैठक प्रधान रामफल खर्ब की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसमें सभा की तरफ से पौधारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सभा सेक्टर सात, ग्रीन बेल्ट, जाट धर्मशाला, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में पौधारोपण करेगी। इसमें प्रशासन के समक्ष रजवाहा नंबर सात पर जलघर तक सड़क पर लाइट का प्रबंध करने, अर्बन एस्टेट में पानी की सप्लाई को बढ़ाने, अर्बन एस्टेट में सीवर व्यवस्था को सुधारने की मांग की। वि

लायंस क्लब ने रोपे पौधे, देखभाल का लिया संकल्प

नरवाना : लायंस क्लब नरवाना ने माडल टाउन में बाल्टी वाला मंदिर के सामने पार्क में अर्जुन, मोतिया, गूढल, रात की रानी, चंपा, मधूकमानी आदि किस्म के पौधे लगाए। पौधारोपण सिंह किचन के मालिक लखविदर मोर के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर प्रवीण गोयल, नत्थू गोयल, पवन नैन, जय भगवान, सौरभ वर्मा, पुनीत जैन, गौरव गर्ग, बृजमोहन गोयल, सुभाष गुप्ता, विक्रम गोयल, प्रेस प्रवक्ता सुभाष सिगल, दीनानाथ गर्ग आदि मौजूद थे। संस

जेजेपी का सदस्यता अभियान 15 से

उचाना : जेजेपी की ओर से 15 अगस्त से एक माह तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उचाना ब्लाक अध्यक्ष विश्ववीर नंबरदार ने बताया कि 15 अगस्त से 15 सितंबर तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता घर-घर जाकर जेजेपी पार्टी की नीतियों से अवगत करवा कर सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जीजान से जुट जाए और पार्टी को मजबूत बनाए।

chat bot
आपका साथी