राजकीय कालेज में छात्राओं को सिखाए जाएंगे सेल्फ डिफेंस के गुर

राजकीय कालेज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 12 दिवसीय सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:45 PM (IST)
राजकीय कालेज में छात्राओं को सिखाए जाएंगे सेल्फ डिफेंस के गुर
राजकीय कालेज में छात्राओं को सिखाए जाएंगे सेल्फ डिफेंस के गुर

जासं, जींद : राजकीय कालेज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 12 दिवसीय सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. ओपी गुप्ता ने की और संचालन महिला प्रकोष्ठ इंचार्ज सुमन ने किया। कार्यशाला में आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकों को विस्तार से बताया गया। मुख्य वक्ता विक्रम रहे, उन्होंने छात्राओं सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया। इंचार्ज सुमन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कालेज में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण पर ध्यान दिया जाता है। छात्राओं के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां महिला प्रकोष्ठ के द्वारा करवाई जाती है। इस प्रेम अवसर पर पुष्पलता, डा. पूनम, निशा परूथी, डा. सुनीता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी