विद्या विहार स्कूल राजपुरा में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

राजपुरा गांव स्थित विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें 75 विद्यार्थियों ने अपने माडल प्रस्तुत किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:46 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:46 PM (IST)
विद्या विहार स्कूल राजपुरा में लगी विज्ञान प्रदर्शनी
विद्या विहार स्कूल राजपुरा में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

जागरण संवाददाता, जींद : राजपुरा गांव स्थित विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें 75 विद्यार्थियों ने अपने माडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी जींद सुशील जैन और स्कूल यूनियन के प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा ने की। स्कूल एमडी दलशेर लोहान ने बताया कि क्षेत्र के कई स्कूलों के बच्चों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निर्णायक मंडल में शामिल सुनील खोखर, अनिल दूहन और सतीश मलिक ने तीनों ग्रुप में प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय स्थानों के लिए माडल को चिह्नित किया।

सोलर एनर्जी, किडनी वर्किंग, प्रदूषण रोकथाम, ह्यूमन नर्व सिस्टम, वेस्ट मैनेजमेंट इत्यादि विषयों पर माडल विद्यार्थियों ने बनाए। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील जैन, प्राइवेट स्कूल यूनियन के पूर्व प्रधान वजीर सिंह ढांडा, प्रदेश सचिव एवं स्कूल के एमडी दलशेर लोहान ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी