अलेवा कॉलेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

अलेवा के राजकीय महाविद्यालय में एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणवीर कौशल ने की तथा संचालन सुनिता दुग्गल ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 08:20 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 08:20 AM (IST)
अलेवा कॉलेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी
अलेवा कॉलेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

संवाद सहयोगी, अलेवा :

अलेवा के राजकीय महाविद्यालय में एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणवीर कौशल ने की तथा संचालन सुनिता दुग्गल ने किया। जिसमें महाविद्यालय के 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी भूगोल एवं कंप्यूटर विज्ञान के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। प्राणी विज्ञान में कविता तथा अनिता प्रथम, वनस्पति विज्ञान में सोनिया तथा सविता प्रथम। भूगोल विषय में नीतू व साक्षी प्रथम। भौतिकी में पूजा तथा कविता प्रथम। कंप्यूटर विज्ञान में ज्योति तथा मनीषा प्रथम स्थान पा रही। रसायन विज्ञान में सुदेश तथा प्रीति लोहान विजेता रही।

chat bot
आपका साथी