सावन की शुरुआत, भोले के जयकारों के साथ, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

श्रावण माह की रविवार को शुरुआत हुई। वैसे तो श्रद्धालु प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की उपासना के लिए उपयुक्त मानते हैं और सावन के सोमवार की अपनी अलग ही महत्ता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:45 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:45 AM (IST)
सावन की शुरुआत, भोले के जयकारों के साथ, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
सावन की शुरुआत, भोले के जयकारों के साथ, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जागरण संवाददाता, जींद : श्रावण माह की रविवार को शुरुआत हुई। वैसे तो श्रद्धालु प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की उपासना के लिए उपयुक्त मानते हैं और सावन के सोमवार की अपनी अलग ही महत्ता है। इसके बावजूद रविवार को सुबह श्रद्धालु शहर के ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर, प्राचीन भूतेश्वर मंदिर, हरि कैलाश मंदिर, बनखंड महादेव मंदिर, ठिठारी महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंचे और जल से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से ही मंदिरों के बाहर लाइनें भी लगी। इसके लिए मंदिर प्रशासन द्वारा पहले ही तैयारी की गई थी। बाकायदा मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के हाथों को सैनिटाइज कराया गया साथ ही उन्हें मास्क की अनिवार्य के बारे में भी जानकारी दी जाती रही।

पूरा दिन बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि सावन माह भगवान शिव का अतिप्रिय माह है। यह माह भगवान शिव की उपासना का माह होता है। ऐसी मान्यता है कि सावन सोमवार व्रतों को रखने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। प्राचीन भूतेश्वर तीर्थ पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रविवार सुबह से ही पुराणों में वर्णित प्राचीन भूतेश्वर तीर्थ पर जलाभिषेक को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। इस तीर्थ पर पहले दिन विधि विधान और मंत्रोच्चारण के बीच अखंड जोत प्रज्जलवित की गई। सफीदों गेट अपराही मोहल्ला स्थित प्राचीन भूतेश्वर तीर्थ पर प्रबंधक समिति ने विशेष प्रबंध किए हैं। ज्यादा भीड़भाड़ न हो और शारीरिक दूरी के नियम का श्रद्धालु पालन करें, इसके लिए मंदिर परिसर में गोल चक्कर खींचे गए हैं। तीर्थ के मुख्य पुजारी ललन प्रसाद ने बताया कि श्रावण महीना के पहले दिन श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया और काफी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे।

chat bot
आपका साथी