सतबीर बूरा बने भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान

भारतीय मजदूर संघ की जिला समिति का द्विवार्षिक अधिवेशन पंजाबी धर्मशाला में जिला अध्यक्ष कर्मवीर संधु की अध्यक्षता में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:41 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:41 AM (IST)
सतबीर बूरा बने भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान
सतबीर बूरा बने भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान

जागरण संवाददाता, जींद : भारतीय मजदूर संघ की जिला समिति का द्विवार्षिक अधिवेशन पंजाबी धर्मशाला में जिला अध्यक्ष कर्मवीर संधु की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मंच संचालन जिला मंत्री सतबीर बूरा ने किया। मुख्यातिथि कर रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रांत महामंत्री हवा सिंह मैहला व प्रांत कोषाध्यक्ष सुभाष वर्मा रहे। आर्य कुलदीप ने बताया कि सर्वप्रथम सभी संगठनों के जिला अध्यक्षों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए प्रांत महासचिव के सामने अपनी समस्याएं रखी। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सतबीर बूरा ने अपने दो साल के कार्यकाल में किए कार्यों का ब्यौरा दिया। इसके बाद जिला कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा ने सबके सामने अपना कोष का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष ने रीति अनुसार कार्यकारिणी भंग करने घोषणा के साथ प्रांत महामंत्री द्वारा हवा सिंह मैहला द्वारा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा की।

इसमें सतबीर बूरा को जिला अध्यक्ष, राजबीर शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, जितेंद्र वत्स जिला मंत्री, विनोद शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, आर्य कुलदीप जिला मीडिया प्रभारी, सुनील मेहरा व राममेहर जांगड़ा को उपाध्यक्ष, नंद किशोर को संगठन मंत्री, अजमेर बूरा व रेनू को जिला सहसचिव, रमेश शर्मा को मुख्य सलाहकार, महावीर पांचाल, राखी, मंजू, मुकेश, सोनिया को कार्यकारिणी सदस्य को चयनित किया गया।

chat bot
आपका साथी