संगीत सोम ने बचन के लिए मुआना-सिघाना में मांगे वोट

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक संगीत सोम ने वीरवार को सफीदों हलके के गांव मुआना-सिघाना में भाजपा प्रत्याशी बचन सिंह आर्य के लिए जोरदार प्रचार अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 07:30 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 07:30 AM (IST)
संगीत सोम ने बचन के लिए मुआना-सिघाना में मांगे वोट
संगीत सोम ने बचन के लिए मुआना-सिघाना में मांगे वोट

संवाद सूत्र, सफीदों : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक संगीत सोम ने वीरवार को सफीदों हलके के गांव मुआना-सिघाना में भाजपा प्रत्याशी बचन सिंह आर्य के लिए जोरदार प्रचार अभियान चलाया। मुआना-सिघाना की जनता ने संगीत सोम व बचन सिंह आर्य का जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में संगीत सोम ने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि भाजपा निश्चित रूप से 75 प्लस हासिल करेगी क्योंकि सामने तो कोई है ही नही और भुपेद्र हुड्डा जैसे विपक्षी जो सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं वे तो जेल के दरवाजे पर खड़े हैं, जरा झटका लगेगा तो जेल की कोठरी मे होंगे। उन्होंने कहा कि यदि डोले-मेड़े की आपसी तकरार मे उलझे रहोगे तो देश का क्या होगा? आपसी तकरारों को तो आपस में निपटा लेंगे, देश को बचाने, आगे बढाने को भाजपा प्रत्याशी बचन सिंह आर्य को वोट दो। बचन सिंह आर्य को विधायक बनाओ, मुआना सहित समूचे हलके का उम्मीद से ज्यादा विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में हरियाणा के युवाओं को बिना खर्ची व पर्ची के रोजगार के प्राप्त हुए हैं। भाजपा ने देश व प्रदेश में महिलाओं, व्यापारियों व आम लोगों को सुरक्षित माहौल देने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी