साधुराम बने हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के दोबारा प्रधान

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का 23वां त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिफेंस कालोनी हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:31 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:31 AM (IST)
साधुराम बने हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के दोबारा प्रधान
साधुराम बने हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के दोबारा प्रधान

जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का 23वां त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिफेंस कालोनी हुआ। इसमें साधुराम को सर्वसम्मति से दोबारा जिला प्रधान चुना गया। मामराज जांगड़ा को जिला सचिव, भूप सिंह वर्मा को कोषाध्यक्ष, निर्मला देवी को वरिष्ठ उपप्रधान, महेंद्र गौतम को उपप्रधान, परमात्मा प्रसाद को सहसचिव, सुनैत गहलोत को संगठन सचिव, सत्येंद्र कुमार को जिला प्रेस सचिव, शमशेर बूरा को जिला आडिटर, अमरजीत को कार्यालय सचिव बनाया गया। इसके अलावा जिला कमेटी ने हैप्पी मोर, जितेंद्र जागलान, प्रमोद गौतम, सतबीर गहलोत को आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया। राज्य प्रचार सचिव वजीर सिंह ने नवनिर्वाचित टीम को संगठन की शपथ दिलाई।

राज्य कमेटी की तरफ से चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में पूर्व राज्य प्रधान वजीर सिंह व राज्य महासचिव जगरोशन उपस्थित रहे। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन राज्य कमेटी के वरिष्ठ सदस्य कलीराम ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार पिछली सभी सरकारों से अधिक खतरनाक है और शिक्षा जगत के ऊपर गंभीर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नाम पर सार्वजनिक शिक्षा को खत्म करने की योजना बनाई जा रही है। यह दस्तावेज स्कूली शिक्षा का केंद्रीयकरण, व्यापारीकरण, निजीकरण को बढ़ावा देता है। यह दस्तावेज लोकतांत्रिक व्यवस्था, धर्मनिरपेक्षता, बराबरी के समाज एवं संवैधानिक ढांचे को को कमजोर करने का दस्तावेज है। पूर्व राज्य प्रधान वजीर सिंह और जगरोशन राज्य महासचिव ने कहा कि वर्तमान किसान आंदोलन केवल किसानों का नहीं बल्कि देश की जनता का आंदोलन है, इसलिए हमें इसका तन मन धन से सहयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर भूप सिंह वर्मा, सत्येंद्र कुमार, संजीव सिगला, वेदपाल रिढ़ाल, महावीर पोपड़ा, होशियार सिंह, महावीर पोपड़ा, महेंद्र गौतम, सतीश कुमार,सुनैत गहलोत, शमशेर कौशिक, कलीराम, रामनिवास, प्रेमप्रकाश, रामफल, परमात्मा प्रसाद, हैप्पी मोर, रणधीर, सतबीर गहलोत, अनिल शर्मा, रोहतास आसन, जितेंद्र कुमार, मामराज जांगड़ा, अमरजीत, धर्मेंद्र, ताराचंद, सत्येंद्र गौतम, बलराज, शमशेर बूरा, मनोज रजाना, सतबीर शास्त्री, अशोक कुमार, शमशेर कौशिक, निर्मला देवी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी